Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: “उसे टीम में शामिल किया…”, वरुण चक्रवर्ती को लेकर बोले अश्विन

Champions Trophy 2025: “उसे टीम में शामिल किया…”, वरुण चक्रवर्ती को लेकर बोले अश्विन

Varun Chakaravarthy & R Ashwin (Photo Source: X)

भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। स्पिनर वरुण चकवर्ती ने शानदार गेंदबाजी कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पांच मैचों में 9.85 की औसत, 7.66 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए।

वरुण भारत के लिए एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है, पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने चार मैचों में 12 विकेट चटकाए थे।

टीम इंडिया अब 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। वरुण चक्रवर्ती को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, लेकिन उनके टीम में शामिल होने की अभी भी उम्मीद है।

पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज रविचंंद्रन अश्विन का भी मानना है कि वरुण को आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

वरुण चक्रवर्ती को क्यों मिलनी चाहिए टीम में जगह

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

“हम सभी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या उन्हें वहां होना चाहिए था (चैंपियंस ट्रॉफी टीम में), मुझे लगता है कि उनके वहां होने की संभावना है। मुझे लगता है कि वह वहां पहुंच सकते हैं। संभावना है क्योंकि सभी टीमों ने केवल एक अनंतिम टीम की घोषणा की है। इसलिए, उन्हें चुना जा सकता है।”

“लेकिन, अगर आप मौजूदा टीम को देखें, तो अगर एक तेज गेंदबाज बाहर जाता है और वरुण आता है, तो एक अतिरिक्त स्पिनर (पांच) की जरूरत होगी। मुझे नहीं पता कि वे किसे बाहर करना चाहेंगे (अगर वे वरुण को लाने के बारे में सोचते हैं)। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड में चार स्पिनरों को जगह मिली है, जिनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई शामिल हैं। आईसीसी के गाइडलाइन के अनुसार, सभी टीमें 11 फरवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है।

अश्विन का यह भी मानना है कि वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर स्पिनर को यहां भी मौका नहीं मिलता है तो उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...