Skip to main content

ताजा खबर

38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को किया अपने नाम

38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को किया अपने नाम

Sheldon Jackson (Pic Source-X)

अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने आज यानी 30 जनवरी को रणजी ट्रॉफी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शेल्डन रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राजकोट में असम के खिलाफ अंतिम लीग चरण के मैच के दौरान उन्होंने ये कारनामा किया। शेल्डन ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा का रिकॉर्ड तोड़ा और यह अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की।

सबसे खास बात यह थी कि शेल्डन जैक्सन ने अपने 100वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। पूर्व खिलाड़ी नमन ओझा ने इस टूर्नामेंट में 143 छक्के जड़े थे। अब शेल्डन जैक्सन ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रणजी ट्रॉफी में उनके और नमन ओझा के अलावा केवल चार ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

जैक्सन के अलावा मनीष पांडे, पाराग डोगरा, सौरभ तिवारी और यूसुफ पठान इस क्लब का हिस्सा हैं। जैक्सन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सौराष्ट्र के तीसरे खिलाड़ी हैं। केवल चेतेश्वर पुजारा और सितांशू कोटक ही इस लिस्ट में उनसे आगे हैं।

शेल्डन जैक्सन की बात करें तो घरेलू क्रिकेट में उनका बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में अभी तक कुल 104 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान 7194 रन बना चुके हैं और उनके नाम 21 शतक व 39 अर्धशतक भी है। उनका औसत 46 का रहा है और इससे पता चलता है कि शेल्डन जैक्सन कितने निरंतर रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई मैच सौराष्ट्र की टीम को जिताए हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने तीन विकेट खोकर 361 रन बना

मैच की बात की जाए तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 361 रन बना लिए हैं। सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 चौके और एक छक्के की मदद से 130 रन बनाए। हार्विक देसाई के अलावा चिराग जनी ने 80 रनों का योगदान दिया। शेल्डन जैक्सन की बात की जाए तो उन्होंने 48 रन बनाए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 95* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि अर्पित वासवाड़ा 8* रन बना चुके हैं। असम की ओर से राहुल सिंह, मुख्तार हसन और रियान पराग ने एक-एक विकेट अपने नाम पर लिया है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल सौराष्ट्र ने इस मैच में अपना दबाव बनाया हुआ है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...