Skip to main content

ताजा खबर

Steve Smith ने गॉल टेस्ट में हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने

Steve Smith ने गॉल टेस्ट में हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने
Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपनी उपलब्धियों की लिस्ट एक और नया माइलस्टोन जोड़ लिया है। वह इतिहास में 10,000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले पांचवें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सिर्फ 15 खिलाड़ियों के एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।

35 वर्षीय स्मिथ, रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ हालिया टेस्ट के दौरान सिर्फ एक रन से चूकने के बाद, स्मिथ ने आखिरकार प्रभात जयसूर्या की गेंद पर सिंगल लेकर इस माइलस्टोन को अपने नाम किया। गॉल टेस्ट में स्मिथ ने अपनी पहली गेंद का सामना करते हुए, मिड-ऑन पर सिंगल लिया और अपना बल्ला उठाया।

आपको बता दें कि, स्मिथ केवल 205 पारियों में इस माइलस्टोन तक पहुंचे, जिससे वह ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले इतिहास के पांचवें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। स्मिथ अब अपने देश के लिए सर्वकालिक लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, उनसे आगे केवल पोंटिंग (13,378), बॉर्डर (11,174) और वॉ (10,927) हैं। एक्टिव प्लेयर्स में केवल इंग्लैंड के जो रूट (12,972 रन) की स्मिथ से आगे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन

111 मैच – ब्रायन लारा – मैनचेस्टर, 2004 (बनाम इंग्लैंड)

115 – कुमार संगकारा – मेलबर्न, 2012 (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

115 – स्टीव स्मिथ – गॉल, 2025 (बनाम श्रीलंका)

116 – यूनिस खान – जमैका, 2017 (बनाम वेस्टइंडीज)

118 – रिकी पोंटिंग – एंटीगुआ, 2008 (बनाम वेस्टइंडीज)

118 – जो रूट – लॉर्ड्स, 2022 (बनाम न्यूजीलैंड)

स्टीव स्मिथ पारी के लिहाज से सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दिग्गज रिकी पोंटिंग ने अपनी 196वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। स्मिथ ने अपनी 205वीं पारी में यह कारनामा किया।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...