Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: राजकोट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, इंग्लैंड ने तीसरे टी20 को किया अपने नाम

IND vs ENG: राजकोट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, इंग्लैंड ने तीसरे टी20 को किया अपने नाम

England Cricket (Pic Source-X)

आज यानी 28 जनवरी को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से मात दी। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मेजबान टीम की ओर से गेंदबाजों ने तो काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की शानदार पारी खेली।

बेन डकेट के अलावा लियम लिविंगस्टोन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रनों की आक्रामक पारी खेली। कप्तान जोस बटलर ने 24 रन बनाए, जबकि आदिल रशीद ने 10* रनों का योगदान दिया।

टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक न चली। चक्रवर्ती के अलावा हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी20 मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई और 26 रन से मुकाबला गंवा बैठी। मेजबान टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। हार्दिक पांड्या के अलावा अभिषेक शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि Brydon Carse ने चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ इंग्लैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज में बनी हुई है। फिलहाल टीम इंडिया इस टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...