Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंसी इंग्लैंड टीम, भारतीय स्पिनर ने झटके राजकोट में 5 विकेट

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंसी इंग्लैंड टीम, भारतीय स्पिनर ने झटके राजकोट में 5 विकेट

Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि, इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई थी और फिल साल्ट पांच रन बनाकर आउट हो गए थे। 7 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और कप्तान जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

हालांकि वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान जोस बटलर का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। जोस बटलर के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, Brydon Carse और जोफ्रा आर्चर का विकेट हासिल किया।

एक बार फिर चमके वरुण चक्रवर्ती

सोशल मीडिया पर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। अभी तक इस टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है। वरुण चक्रवर्ती की इसी गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड इस समय काफी खराब स्थिति में है।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अभी तक दोनों मैच भारत ने अपने नाम किए हैं। 5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। इंग्लैंड को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें तीसरे टी20 को जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड इस मैच में काफी पीछे है। इंग्लैंड की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए जबकि लियम लिविंगस्टोन ने 43 रन का योगदान दिया।

सोशल मीडिया पर वरुण चक्रवर्ती की जमकर हो रही प्रशंसा:

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...