Skip to main content

ताजा खबर

4 साल बाद साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलेंगे AB de Villiers, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स-

4 साल बाद साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलेंगे AB de Villiers, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स-

AB de Villiers (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान क्रिकेट में फिर से वापसी करने की बात कही थी, जिसके बाद फैंस उनको मैदान में देखने के लिए उत्साहित हो गए थे। इस बीच, डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन में भाग लेने की घोषणा कर दी है, जो 18 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

इस लीग में रिटायर्ड और नॉन-कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। पहले सीजन को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। यह टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।

जुलाई में WCL के लिए तैयार हो जाऊंगा- AB de Villiers

क्रिकेट में फिर से वापसी को लेकर बात करते हुए एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बताया,

“चार साल पहले, मैंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था क्योंकि मुझमें खेलने की इच्छा नहीं थी। खैर, समय बीत चुका है और मेरे छोटा बेटा भी खेलने लग गया है। हम गार्डन में ज्यादा से ज्यादा खेलते हैं और, ऐसा लगता है जैसे किसी तरह की लौ फिर से जल गई हो। इसलिए, मैं जिम और नेट्स पर वापस जा रहा हूं और जुलाई में WCL के लिए तैयार हो जाऊंगा।”

अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए मशहूर डिविलियर्स की वापसी ने फैंस को उत्साह से भर दिया है। पहले सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए जैक्स कैलिस, हर्शल गिब्स, डेल स्टेन और इमरान ताहिर जैसे दिग्गज खेलते हुए नजर आए थे। डिविलियर्स की कप्तानी में टीम आगामी सीजन में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के CEO हर्षित तोमर ने कहा,

“यही कारण है कि हमने WCL की शुरुआत की – उन दिग्गजों को वापस लाने के लिए जिन्हें हम बहुत याद करते हैं। एबी डिविलियर्स के फैन के रूप में, मैं उन्हें मैदान पर वापस देखने के लिए रोमांचित हूं। मुझे यकीन है कि इंग्लैंड और उसके बाहर के क्रिकेट प्रेमी उनकी वापसी से खुश होंगे।”

আরো ताजा खबर

1 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup, Semi Final 1: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया 30 जून,...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...