Skip to main content

ताजा खबर

रणजी मैच के लिए दिल्ली टीम से जुड़े Virat Kohli, साथी खिलाड़ियों संग करते दिखे ट्रेनिंग

रणजी मैच के लिए दिल्ली टीम से जुड़े Virat Kohli, साथी खिलाड़ियों संग करते दिखे ट्रेनिंग

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

Virat Kohli को रणजी ट्रॉफी का मैच खेलते हुए देखने के लिए हर कोई उत्साहित है, साथ ही DDCA ने भी इस मैच के लिए खास इंतजाम किए हैं। दूसरी ओर अब विराट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसे देख उनके फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हो जाएंगे इस बार तो।

किस टीम के खिलाफ Virat Kohli ने खेला था आखिरी रणजी मैच?

Virat Kohli ने दिल्ली टीम से अपना आखिरी रणजी मैच साल 2012 में खेला था, जहां उस मैच में उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था लेकिन उनको देखने के लिए फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी थी स्टेडियम में। दूसरी ओर ये मैच यूपी टीम के खिलाफ खेला गया था, साथ ही इस मैच में विराट के साथ नेहरा के अलावा सहवाग और गंभीर जैसे उस समय के स्टार खिलाड़ी भी खेले थे। उसके बाद कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के बहुत बड़े नाम बन गए थे, ऐसे में उनको कभी फिर रणजी क्रिकेट खेलना का मौका ही नहीं मिला। ऐसे में देखना काफी ज्यादा अहम होगा की रेलवे टीम के खिलाफ इस बार कोहली का प्रदर्शन कैसा रहता है, साथ ही विराट को देखने के लिए भारी भीड़ आने वाली है इस बार।

यह भी पढ़े:- दिल्ली के रणजी स्क्वॉड में हुई Virat Kohli की एंट्री, 13 साल बाद खेलेंगे घरेलू टूर्नामेंट

Virat Kohli ने दिल्ली टीम के साथ की ट्रेनिंग

*अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली रणजी टीम के साथ जुड़े Virat Kohli।
*इस दौरान कोहली पहले मिले टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ से।
*फिर विराट सभी के साथ दौड़ लगाते हुए और फिटनेस पर काम करते दिखे।
*वहीं एक वीडियो में कोहली फुटबॉल भी खेलते हुए नजर आए मैदान में।

ये वीडियो सामने आया है Virat Kohli का

टीम के साथ विराट की कुछ तस्वीरें

विराट के लकी फैन का एक वीडियो हुआ था काफी वायरल

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, ये वीडियो Virat Kohli के एक फैन ने बनाया था और ये फैन कोहली का अभ्यास देखने के लिए पहुंचा था। इस दौरान फैन ने विराट को एक खास पोस्टर दिखाय था और उनके साथ में तस्वीर भी ली थी। वहीं जाते-जाते विराट ने इस लकी फैन को अपने Batting Gloves गिफ्ट कर दिए थे।

एक नजर कोहली के इस फैन के वीडियो पर

আরো ताजा खबर

IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम हुआ नया रिकॉर्ड! 19 सीजन खेलने वाले पहले कैप्ड क्रिकेटर बने ‘हिटमैन’

IPL: Rohit Sharma (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने रविवार, 29 मार्च को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह आईपीएल के...

30 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य 

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स...

MI vs KKR, Top 10 Memes: मुंबई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

IPL 2026: MI vs KKR top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में जीत न हासिल कर पाने के 14...