Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता

PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता
PAK vs WI (Photo Source: Getty Images)मुल्तान में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। सिर्फ ढाई दिन तक चले दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रनों से हरा दिया है। स्पिन फ्रेंडली पिच पर कैरेबियाई स्पिनर्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आसानी से फंसाया और दूसरी पारी को सस्ते में समेटकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।

मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 163 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की टीम 154 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद, वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी के स्कोर 244 रन और पहली पारी के आधार पर 9 रन की बढ़त की मदद से जीत के लिए 254 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम तीसरे दिन के पहले सत्र में ही 133 रन पर सिमट गई।

PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन दर्ज की आसान जीत

तीसरे दिन के खेल की बात करें तो पाकिस्तान ने 76/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल शुरू होते ही टीम को पांचवां झटका, लगा जब सऊद शकील चलते बने। शकील ने 30 गेंदों में 13 रन बनाए। अगले ओवर में काशिफ अली (1 रन) भी आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

इन दोनों ने मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन इनके आउट होते ही विकेटों का पतन शुरू हो गया। सलमान ने 15 रन बनाए, वहीं रिजवान ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी को ऑलआउट होने में ज्यादा समय नहीं लगा और 44 ओवर में पूरी पाक टीम पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से पारी में जोमेल वारिकन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज करते ही पाकिस्तानी सरजमीं पर घरेलू टीम को 34 साल से ना हरा पाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान में अपनी आखिरी टेस्ट जीत 25 नवंबर, 1990 को हासिल की थी। इसके बाद से विंडीज टीम को हार मिली थी या मैच ड्रॉ रहा था। अब उन्होंने इस मैच में जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...