
Jammu-Kashmir Team (Photo Source: X)
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को पांच विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मुंबई की ओर से खेल रहे थे, लेकिन फिर भी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए मात्र 205 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।
इस बीच, मैच के बाद जम्मू-कश्मीर टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच में अंपायरिंग के स्तर को लेकर बीसीसीआई के पास शिकायत दर्ज कराई है।
जम्मू-कश्मीर ने बीसीसीआई से लगाई मदद की गुहार
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच में नवदीप सिंह और सुंदरम रवि ने अंपायरिंग की। दोनों ही पहले आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल में थे। जबकि नितिन गोयल मैच रेफरी थे।
बता दें, रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच के दूसरे दिन अंपायरिंग तब चर्चा में आई जब जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान नजीर की गेंद पर ड्राइव करते समय अय्यर कैच-बैक अपील से बच गए। बाहरी किनारा लगा था और गेंद विकेटकीपर कन्हैया वधावन के पास गई थी, लेकिन अंपायर एस रवि ने नॉटआउट करार दिया था।
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के एडिमिस्ट्रेटर अनिल गुप्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,
“हां, हमने मैच में अंपायरिंग के स्तर के बारे में बीसीसीआई के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। हमने कुछ ऐसे फैसलों की ओर ध्यान दिलाया है जो जम्मू-कश्मीर टीम के खिलाफ गए- पहली पारी में आबिद मुश्ताक को LBW आउट दिया गया (मोहित अवस्थी की गेंद पर), जबकि गेंद लेग-स्टंप के बाहर पिच हुई थी, और मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नॉट आउट दिया गया, जबकि गेंद ने स्पष्ट रूप से किनारा लिया था। चूंकि मैं मैदान पर मौजूद था और मैच देख रहा था, इसलिए मैं अंपायरिंग के कुछ फैसलों से निराश था, जो काफी भयावह थे।”
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

