Skip to main content

ताजा खबर

U19 Women’s T20 World Cup 2025: भारत की वैष्णवी शर्मा ने ली टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक, देखें वीडियो 

U19 Women’s T20 World Cup 2025: भारत की वैष्णवी शर्मा ने ली टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक, देखें वीडियो 

Vaishnavi Sharma (Image Credit- Twitter X)

U19 Women’s T20 World Cup 2025: इन दिनों महिला क्रिकेट जगत में अंडर-19 वर्ल्ड कप काॅला लंपुर में खेला जा रहा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट के एक मुकाबले में भारतीय अंडर-19 महिला टीम की युवा खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं। साथ ही वह ऐसी पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने भारत की ओर से हैट्रिक ली है।

गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का 16वां मैच आज 21 जनवरी को भारत और मलेशिया की अंडर-19 टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वैष्णवी ने विरोधी टीम की nur ain binti roslan, nur isma dania और siti nazwah को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

तो वहीं मुकाबले में उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 5 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन फेंका। युवा स्पिनर की कमाल की गेंदबाजी के चलते मैच में भारतीय महिला टीम ने 10 विकेट से जीत भी हासिल की है।

देखें किस तरह वैष्णवी शर्मा ने ली हैट्रिक

भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच

दूसरी ओर, काॅला लंपुर के Bayuemas Oval मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया की अंडर-19 महिला टीम 14.3 ओवरों में महज 31 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। पांच रन टीम का व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर था।

तो वहीं भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की, वैष्णवी शर्मा के पांच विकेट के अलावा, आयुशी शुक्ला ने 3 और जोशिता वीजे ने 1 विकेट हासिल किया। इसके बाद भारत ने मलेशिया से मिले 32 रनों के आसान टारगेट को 2.5 ओवरो में बिना कोई गंवाए बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय महिला टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जी त्रिशा 27* और जी कमालिनी 4* रन बनाकर नाबाद रहीं।

আরো ताजा खबर

21 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष...

IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर

IPL 2026: Ayush Mhatre ruled out for the season following hamstring injury vs SRH (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी...

SM Trends: 21 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लगी...

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। सुपर जायंट्स इस मुकाबले...