Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- ट्राॅफी जीतकर वानखेड़े लाएंगे

चैंपियंस ट्राॅफी शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- ट्राॅफी जीतकर वानखेड़े लाएंगे

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं हाल में ही 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए, कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय टीम की घोषणा की है।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चैंपियंस ट्राॅफी में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। रोहित का कहना है कि टीम ट्राॅफी जीतकर एक बार फिर वानखेड़े लाएगी, जैसे वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्राॅफी जीतकर लाए थे।

Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही वानखेड़े स्टेडियम को बने हुए 50 वर्ष पूरे हुए हैं। ऐतिहासिक स्टेडियम की वर्षगांठ के इस मौके पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने एक प्रोग्राम आयोजित किया, जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अंजिक्य रहाणे और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज खिलाड़ी उपस्थित रहे। तो वहीं 19 जनवरी को इस प्रोग्राम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी शिरकत की।

इस प्रोग्राम में रोहित ने कहा- चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ भारतीयों की दुआंए हमारे पीछे होंगी। हम अच्छा प्रदर्शन करके, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को वानखेड़े स्टेडियम में लाने की कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर, चैंपियंस ट्राॅफी के बारे में आपको बताएं तो इसकी शुरुआत 19 फरवरी से गत चैंपियन पाकिस्तान की मेजबानी में शुरू हो रही है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

जबकि भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाइब्रिड माॅडल के तहत खेलती हुई नजर आएगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में 20 फरवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी। तो वहीं पाकिस्तान के साथ उसका हाई-वोल्टेज मैच 23 फरवरी को होगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...