Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs WI: स्लिप में पकड़ा सलमान अली आगा ने ऐसा कैच जिसको देख वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी रह गए दंग, यह रही वीडियो

PAK vs WI: स्लिप में पकड़ा सलमान अली आगा ने ऐसा कैच जिसको देख वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी रह गए दंग, यह रही वीडियो

Salman Ali Agha (Pic Source-X)

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को पाकिस्तान ने 127 रन से अपने नाम किया। मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में पाकिस्तान की ओर से वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में खेल के तीसरे दिन सलमान अली आगा ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ा जिसको देख तमाम फैंस भी दंग रह गए। यही नहीं वेस्टइंडीज के केविन सिंक्लेयर भी काफी देर तक आउट होने के बाद भी पिच पर ही खड़े रहे।

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी का 35वां ओवर लेकर आए अबरार अहमद की शानदार गेंद केविन सिंक्लेयर के बल्ले से लगी और स्लिप पर खड़े सलमान अली आगा से थोड़ी दूर गई। यह कैच इसीलिए अविश्वसनीय था क्योंकि सलमान अली आगा के पास बहुत ही कम समय था और उन्होंने डाइव लगाकर इस जबरदस्त कैच को पूरा किया। केविन सिंक्लेयर दूसरी पारी में 10 रन बनाकर आउट हो गए।

दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे है

मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से पहली पारी में साजिद खान ने चार विकेट झटके जबकि नोमान अली ने 5 विकेट अपने नाम किए।

मेजबान दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 157 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की ओर से Jomel Warrican ने 7 विकेट झटके। वेस्टइंडीज टीम भी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 123 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में साजिद खान ने पांच विकेट झटके जबकि अबरार अहमद ने चार विकेट हासिल किए। एक विकेट नोमान अली ने लिया। इसी के साथ दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 25 जनवरी से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

इस वजह से DC के खिलाफ शतक लगा पाए संजू सैमसन, वाइफ चारूलता नहीं बल्कि ये है उनका लकी ‘चार्म’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 के 18वें मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन कमाल की बल्लेबाजी करते...

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

Mukul Choudhary (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 19वां मैच दोपहर 3.30 बजे से, भारत रत्न श्री अटल बिहारी इकाना क्रिकेट...

12 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद मिली चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया चेन्नई...

CSK vs DC, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs DC: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली...