Skip to main content

ताजा खबर

Video: इमरान ताहिर विकेट लेने के बाद की महान फुटबॉलर रोनाल्डो की नकल; वायरल हुआ उनका यह अंदाज

Video: इमरान ताहिर विकेट लेने के बाद की महान फुटबॉलर रोनाल्डो की नकल; वायरल हुआ उनका यह अंदाज

Imran Tahir of South Africa. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

डरबन सुपर जायंट्स (DSG) के कीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन SA20 लीग के एक मैच में विकेट लेने के बाद जॉबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के स्पिनर इमरान ताहिर के सेलिब्रेशन को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें क्लासेन को डगआउट में मुस्कुराते हुए देखा गया।

यह घटना दूसरी पारी के चौथे ओवर में हुई जब लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने अपनी गुगली से ब्रैंडन किंग को बोल्ड कर महत्वपूर्ण विकेट लिया। इसके साथ ही वह दौड़कर भागे और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह उछलकर नकल की और उस स्टाइल में जश्न मनाया।

यह सुपर किंग्स के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट था, क्योंकि किंग ने पहले ही एक छक्का और दो चौके लगाकर सुपर जायंट्स के 170 रन के लक्ष्य का पीछा पॉजिटिव रूप से शुरू कर दिया था।

देखें वीडियो 

जोबर्ग सुपर किंग्स ने बाजी मारी

टॉस जीतकर जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन लेउस डु प्लूय ने बनाए, जिसमें 32 गेंदों 38 रन ठोके। बेयरस्टो और डोनोवन फ़ेरेरा ने क्रमशः 26 रन बनाए और डेवोन कॉन्वे 22 रनों की पारी खेलकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सुब्रायेन, क्रिस वोक्स और केशव महाराज ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स 18 ओवर में ही 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक और हेनरिक क्लासेन ने बनाए। डी कॉक ने 55 और क्लासेन ने 29 रनों की पारी खेली और बाकी कोई भी खिलाड़ी योगदान देने में सफल नहीं रहा। सुपर किंग्स की तरफ से गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फ़ेरेरा और तबरेज़ शम्सी ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ जोबर्ग सुपर किंग्स ने 28 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...