Skip to main content

ताजा खबर

“मैं और खेल सकता था लेकिन….”- R Ashwin ने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर की बात

मैं और खेल सकता था लेकिन- R Ashwin ने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर की बात

R Ashwin (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने रिटायरमेंट पर पहली बार खुलकर बात की है। आर अश्विन ने बताया है कि अगर वो चाहते तो वह और खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया, क्योंकि वह चाहते थे कि लोग ये ना पूछें कि क्यों रिटायरमेंट नहीं ले लेते। आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

अश्विन दूसरे टेस्ट मैच में खेले थे और तीसरे मुकाबले से बाहर रहे थे। पहले टेस्ट मैच में भी उनको जगह नहीं मिल पाई थी। अब रविचंद्रन अश्विन ने अपने ही यूट्यूब चैनल पर रिटायरमेंट को लेकर कहा, “मेरे क्रिकेट में और दम था। मैं और अधिक क्रिकेट खेल सकता था, लेकिन जब लोग आपसे ‘क्यों नहीं’ रिटायरमेंट लेते इसके बजाय ये पूछें कि ‘क्यों’ रिटायरमेंट लिया है। इस तरह खेल खत्म करना हमेशा बेहतर होता है।”

CSK के लिए खेलते हुए दिखेंगे R Ashwin

अश्विन ने ये भी बताया कि उन्होंने बीजीटी को लेकर ज्यादा बातें इसलिए नहीं कीं, क्योंकि वह खुद कुछ समय पहले तक उस स्क्वॉड का हिस्सा थे। ऐसे में वह अपने टीम के साथियों का मनोबल नहीं गिराना चाहते थे। आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वे आईपीएल जैसी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। उनको चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मोटी रकम में खरीदा है।

इसके अलावा वे क्लब क्रिकेट भी खेल सकते हैं। हालांकि, रिटायर्ड प्लेयर्स की लीग में वे तब तक नहीं खेलेंगे, जब तक वह पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट से रिटायर नहीं हो जाते। ऐसे में समझा जा रहा है कि आईपीएल 2025 के प्रदर्शन के बाद देखा जाएगा कि वे किस स्थिति में हैं। अगर उनकी फॉर्म अच्छी रहती है तो चेन्नई सुपर किंग्स उनको अगले सीजन के लिए भी रिटेन करेगी। अगर अच्छा नहीं खेलते तो हो सकता है कि उनको रिलीज कर दिया जाए।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...