Skip to main content

ताजा खबर

“मैं और खेल सकता था लेकिन….”- R Ashwin ने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर की बात

मैं और खेल सकता था लेकिन- R Ashwin ने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर की बात

R Ashwin (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने रिटायरमेंट पर पहली बार खुलकर बात की है। आर अश्विन ने बताया है कि अगर वो चाहते तो वह और खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया, क्योंकि वह चाहते थे कि लोग ये ना पूछें कि क्यों रिटायरमेंट नहीं ले लेते। आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

अश्विन दूसरे टेस्ट मैच में खेले थे और तीसरे मुकाबले से बाहर रहे थे। पहले टेस्ट मैच में भी उनको जगह नहीं मिल पाई थी। अब रविचंद्रन अश्विन ने अपने ही यूट्यूब चैनल पर रिटायरमेंट को लेकर कहा, “मेरे क्रिकेट में और दम था। मैं और अधिक क्रिकेट खेल सकता था, लेकिन जब लोग आपसे ‘क्यों नहीं’ रिटायरमेंट लेते इसके बजाय ये पूछें कि ‘क्यों’ रिटायरमेंट लिया है। इस तरह खेल खत्म करना हमेशा बेहतर होता है।”

CSK के लिए खेलते हुए दिखेंगे R Ashwin

अश्विन ने ये भी बताया कि उन्होंने बीजीटी को लेकर ज्यादा बातें इसलिए नहीं कीं, क्योंकि वह खुद कुछ समय पहले तक उस स्क्वॉड का हिस्सा थे। ऐसे में वह अपने टीम के साथियों का मनोबल नहीं गिराना चाहते थे। आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वे आईपीएल जैसी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। उनको चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मोटी रकम में खरीदा है।

इसके अलावा वे क्लब क्रिकेट भी खेल सकते हैं। हालांकि, रिटायर्ड प्लेयर्स की लीग में वे तब तक नहीं खेलेंगे, जब तक वह पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट से रिटायर नहीं हो जाते। ऐसे में समझा जा रहा है कि आईपीएल 2025 के प्रदर्शन के बाद देखा जाएगा कि वे किस स्थिति में हैं। अगर उनकी फॉर्म अच्छी रहती है तो चेन्नई सुपर किंग्स उनको अगले सीजन के लिए भी रिटेन करेगी। अगर अच्छा नहीं खेलते तो हो सकता है कि उनको रिलीज कर दिया जाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...