Skip to main content

ताजा खबर

पहला वनडे शतक लगाने के बाद जेमिमा राॅड्रिग्स आईसीसी की टाॅप-20 रैंकिंग में वापिस लौटीं, पढ़ें बड़ी खबर

पहला वनडे शतक लगाने के बाद जेमिमा राॅड्रिग्स आईसीसी की टाॅप-20 रैंकिंग में वापिस लौटीं, पढ़ें बड़ी खबर

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) की हाल में ही आईसीसी महिला बल्लेबाजी वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग के बाद युवा खिलाड़ी की टाॅप-20 में वापसी हो गई है।

24 वर्षीय जेमिमा की रैंकिंग में यह सुधार आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में लगाए गए, पहले वनडे शतक के बाद देखने को मिला है। इस शतक की मदद से भारत ने मैच में कुल 370 रन बनाए थे, जो उसका वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टोटल भी है।

जारी ताजा रैंकिंग के बाद जेमिमा 3 स्थान के फायदे के साथ 19वें पायदान पहुंच चुकी हैं। युवा क्रिकेटर के इस समय 563 रेटिंग पाॅइंट है। तो वहीं महिला वनडे में पहले पायदान पर 773 रेटिंग पाॅइंट के साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लाॅरा बुलफार्ट मौजूद हैं। तो वहीं श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू 733 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर है।

साथ ही भारतीय टीम की उपकप्तान और बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना 723 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। टाॅप 20 में मंधाना और जेमिमा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 611 रेटिंग पाॅइंट के साथ 14वें नंबर पर मौजूद हैं।

भारत-आयरलैंड तीसरा महिला वनडे मैच 15 जनवरी को

गौरतलब है कि इस समय आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है। भारत-आयरलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की आईसीसी चैंपियनशिप मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया ने पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

तो वहीं अब सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 15 जनवरी, बुधवार को दोनों टीमों के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर इस मैच में जीत हासिल कर, सीरीज में आयरिश टीम का व्हाइट वाॅश करने पर होंगी। साथ ही इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर जेमिमा अपनी रैंकिंग में थोड़ा और सुधार करना चाहेंगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...