Skip to main content

ताजा खबर

14 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

14 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. “विराट को मुंबई के क्रिकेटरों से सीखना चाहिए…”, DDCA सेक्रेटरी ने दी कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह

DDCA सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,विराट और ऋषभ दोनों के नाम संभावित खिलाड़ियों की सूची में हैं। रणजी ट्रॉफी कैंप चल रहा है। विराट को मुंबई के क्रिकेटरों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जब भी वह उपलब्ध हो, घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलना चाहिए। मुंबई में हमेशा से एक कल्चर रहा है, जहां उनके भारतीय खिलाड़ी जब भी उपलब्ध हो, रणजी मैचों के लिए आते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. PSL 2025: पीएसएल ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा बयान, कहा- मैं इसका बहिष्कार करता हूं…

एहसानउल्लाह ने जियो स्पोर्ट के हवाले से कहा- किसी भी फ्रेंचाइजी ने मुझसे संपर्क नहीं किया, और मैं अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। आज के बाद ये खत्म हो गया। मैं इसका पूरी तरह से बहिष्कार करता हूं और पीएसएल से रिटायर होता हूं। मैं दोबारा पीएसएल में नजर नहीं आऊंगा। मैं पीएसएल में खेलकर नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करके पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

3. आईसीसी ने CT2025 का प्रोमो किया जारी, वसीम अकरम ने व्हाइट जैकेट का किया अनावरण

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इसका आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था जिसको पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। सरफराज अहमद की शानदार कप्तानी में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। हाल ही में आईसीसी ने आईकॉनिक ‘व्हाइट जैकेट’ को ट्रिब्यूट बेहतरीन तरीके से दिया है। आईसीसी ने एक प्रोमो वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को व्हाइट जैकेट की महत्वपूर्णता के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. आईसीसी Women’s ODI Bowling Rankings में हुआ बड़ा बदलाव, इस स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर

हाल में ही जारी ताजा आईसीसी वीमेन ओडीआई बाॅलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को बड़ा फायदा पहुंचा है। नई रैंकिंग जारी होने के बाद अनुभवी क्रिकेटर ने करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। महिला वनडे क्रिकेट में गार्डनर के इस समय 722 रेटिंग पाॅइंट हैं, और वह गेंदबाजों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं, उन्हें 1 स्थान का फायदा हुआ है। तो वहीं ऑलराउंडर्स में 407 रेटिंग पाॅइंट के साथ वह दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। यह दोनों ही विभागों में खिलाड़ी की बेस्ट आईसीसी रैंकिंग है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. Women’s Ashes 2025: दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त

Women’s Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला  के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को मेलबर्न में खेला गया। मेजबान टीम ने 21 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है और महिला एशेज में दो और अंक अर्जित कर लिए हैं। दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवरों में 180 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड महिला टीम 48.1 ओवरों में 159 के स्कोर पर सिमट गई। (पढ़ें पूरी खबर)

6. विराट कोहली को अपनी फालतू हरकतों पर लगाम लगाना होगा: इयान चैपल

चैपल को भरोसा है कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे, उन्होंने बताया कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास ले लेते हैं तो टेस्ट टीम में खालीपन रहेगा। उन्होंने कहा- यूके (इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच) में विराट कोहली का अनुभव अमूल्य होगा, और दो (रोहित-कोहली) सीनियर खिलाड़ियों में से उनके फिर से खेलने की संभावना सबसे अधिक है। हालांकि, युवा खिलाड़ियों को मूल्यवान सलाह देने के अलावा उनकी निरंतरता में भी सुधार की आवश्यकता है। उन्हें एमसीजी टेस्ट में कोंटास को कंधा देने जैसी मूर्खतापूर्ण हरकतों को भी रोकना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7. AUS vs ENG 2025: पत्नी एलिसा हीली हुई मैदान पर आउट, पति स्टार्क कर रहे थे लाइव कमेंट्री

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच इस समय वीमेन एशेज सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज 14 जनवरी को जंक्शन ओवल मैदान, मेलबर्न में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में एक अजीब घटना देखने को मिली है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस समय वह कमेंट्री कर रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखे Rohit, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (2024-25) में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने तीन मैचों में केवल 31 रन बनाए, जिसके बाद उनकी आलोचना भी हुई। अब अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए, रोहित शर्मा ने अपने फॉर्म को सुधारने के लिए एक अहम फैसला लिया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई रणजी ट्रॉफी अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे। रोहित शर्मा को मुंबई के रणजी ट्रॉफी कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी करते देखा गया। (पढ़ें पूरी खबर)

9. अलीबाग से लौटते वक्त गेटवे ऑफ़ इंडिया में नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आज यानी 14 जनवरी को अलीबाग से वापसी करने के बाद गेटवे ऑफ इंडिया के पास देखा गया। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली गेटवे ऑफ इंडिया को देखने आए हुए हैं और तमाम फैंस उनकी एक झलक के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10. गौतम गंभीर की कोचिंग खतरे में? मोंटी पनेसर ने दी टीम इंडिया को 2 कोच रखने की सलाह; देखें किसका नाम आगे?

मोंटी पनेसर ने मुख्य कोच के रूप में गंभीर की तीखी आलोचना की और सवाल उठाया कि क्या खिलाड़ी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज को “गंभीरता से” लेते हैं। उन्होंने इसपर बयान दिया- मुझे ऐसा लगता है कि वह (गंभीर) अभी कोच के रूप में परिवर्तित हुए हैं। कभी-कभी कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए यह मुश्किल हो सकता है, जो वास्तव में सोचेंगे, ‘अच्छा, मैं कुछ साल पहले उनका टीममेट था, अब वह हमें बता रहे हैं कि क्रिकेट कैसे खेलना है।’ यह बदलाव मुश्किल हो सकता है, और साथ ही उनका रिकॉर्ड (बल्लेबाज के रूप में) ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में बहुत अच्छा नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...