Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी ने CT2025 का प्रोमो किया जारी, वसीम अकरम ने व्हाइट जैकेट का किया अनावरण

CT2025 White Jacket (Pic Source-X)

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इसका आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था जिसको पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। सरफराज अहमद की शानदार कप्तानी में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। हाल ही में आईसीसी ने आईकॉनिक ‘व्हाइट जैकेट’ को ट्रिब्यूट बेहतरीन तरीके से दिया है।

आईसीसी ने एक प्रोमो वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को व्हाइट जैकेट की महत्वपूर्णता के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि, आगामी टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा। इन 8 टीमों के बीच 19 दिनों में 15 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। व्हाइट जैकेट की बात की जाए तो यह चैंपियंस का Badge Of Honour होता है। जो भी टीम चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम करती है उसे ट्रॉफी लेते समय व्हाइट जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सभी टीमों को दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी।

यह रही वीडियो:

The iconic white jacket is back! #ChampionsTrophy pic.twitter.com/qcPLDU93PJ

— ICC (@ICC) January 14, 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पूरे शेड्यूल के बारे में जाने यहां:

19 फरवरी, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची, पाकिस्तान

20 फरवरी, बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई

21 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, पाकिस्तान

22 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान

23 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, पाकिस्तान

25 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी, पाकिस्तान

26 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान

27 फरवरी, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी, पाकिस्तान

28 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, पाकिस्तान

1 मार्च, दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची, पाकिस्तान

2 मार्च, न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च, सेमीफ़ाइनल 1, दुबई

5 मार्च, सेमीफाइनल 2, लाहौर, पाकिस्तान

9 मार्च, फाइनल, लाहौर (अगर भारत क्वालीफाई करता है तो यह मैच UAE में खेला जाएगा )

10 मार्च, रिजर्व डे

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...