Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं चाहता था कि वह तब भी खेले, जब वह खून थूक रहा था’ युवराज के कैंसर संघर्ष पर पिता योगराज सिंह का बड़ा बयान

‘मैं चाहता था कि वह तब भी खेले, जब वह खून थूक रहा था’ युवराज के कैंसर संघर्ष पर पिता योगराज सिंह का बड़ा बयान

Yuvraj and Yograj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट जगत को बहुत सारे सुपरस्टार दिए हैं, तो वहीं इन सुपरस्टार्स में से एक नाम पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का है। टीम इंडिया के लिए खेले गए 402 इंटरनेशनल मैचों में 148 विकेट लेने के साथ उन्होंने 11778 रन भी बनाए। इसके अलावा कई बार उन्होंने अकेले अपने दम पर भारतीय टीम को मैच जिताए।

युवराज जहां ऑन द फील्ड अपने समर्पण के लिए जाने थे, तो वहीं ऑफ फील्ड भी उनकी कहानी युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का भंडार है। युवराज की कैंसर से जंग को कौन नहीं जानता, जब उन्होंने इस जानलेवा बीमारी को हराकर टीम इंडिया में वापसी की थी।

हालांकि, युवराज के कैंसर लक्षण क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में देखने को मिले थे, जब वह मैदान पर खांसते हुए खून थूंकते हुए नजर आए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट खेला और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर उभरे। साथ ही टीम इंडिया को दूसरी बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, अब युवराज के कैंसर संघर्ष को लेकर उनके पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें योगराज अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल में ही एक बयान में योगराज ने कहा है कि मैं चाहता था कि युवराज तब भी खेले, जब वह खून थूक रहा था।

यह भी पढ़े:- ‘ऐसे लोग काफी कम होते हैं’ युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ की

युवराज को लेकर योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एक यूट्यब शो Unfiltered by Samdish पर योगराज सिंह ने कहा- हमारे देश के लिए, अगर युवराज सिंह कैंसर से मर जाते और भारत को विश्व कप दिला देते, तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता। मुझे आज भी उस पर बहुत गर्व है। ये बात मैंने उन्हें फोन पर भी बताई थी। मैं चाहता था कि वह तब भी खेले जब वह खून थूक रहा था। मैंने उससे कहा, चिंता मत करो, तुम नहीं मरोगे, भारत के लिए यह विश्व कप जीतो।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...