Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ टी20I के लिए देखें आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन; जानें किन खिलाड़ियों को नहीं मिल सकती जगह?

Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। शमी पिछले साल टखने की चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं। वह भारत के लिए आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे।

चयन समिति ने टीम में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को पहली पसंद दी है। तो वहीं दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना गया है। हालांकि चयन समिति ने ऋषभ पंत और जितेश शर्मा की जगह जुरेल को मौका देने का फैसला किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में छाप छोड़ने वाले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस टी20 टीम में रखा गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है?

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। चोपड़ा ने युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के साथ विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर संजू सैमसन को टीम में चुना है। तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप क्रम में आगे आने वाले अगले दो बल्लेबाज होंगे।

मिडल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। गेंदबाजी में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। टीम इंडिया ने पिछली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को उसके घरेलू मैदान में 3-1 के अंतर से हराया था, जिसमें तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20I के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...