Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बोलीं- “मैं इसका सपना देख रही थी…”

Deepti Sharma (Photo Source: X)

भारत महिला और आयरलैंड महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को वडोदरा में खेला जा रहा है। मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

दीप्ति भारत के लिए 100 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने वाली केवल दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने अब तक 124 टी20 मैच खेले हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 178 वनडे और 141 टी20 मैच खेले हैं।

100 वनडे मैच को लेकर दीप्ति शर्मा ने बोली यह बात

दीप्ति शर्मा ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में अपनी इस खास उपलब्धि को लेकर बात की। उन्होंने अपनी जर्नी को याद किया और बतााया कि क्यों यह उपलब्धि उनके लिए खास है।

“मैं इसका सपना देख रही थी (भारत के लिए खेलना)। टीम में चुने जाने के बाद, मैं नर्वस थी। क्योंकि सारे बड़े-बड़े सीनियर थे और मैं कम उम्र की थी। डेब्यू से लेकर अब  तक मैंने जो भी मैच खेले हैं मैंने एक ही बात सीखी है, आपको कितना शांत और संयमित रहना चाहिए। मेरे सभी सीनियर हमेशा कहते रहे हैं, ‘चाहे पहले या आखिरी मैच में खेलो अपना 100 प्रतिशत दो।”

A journey from Debut to 1⃣0⃣0⃣th ODI 🛣️

in 💯 Seconds

ft. vice-captain Deepti Sharma 👏👏 – By @mihirlee_58 #TeamIndia | #INDvIRE | @IDFCFIRSTBank | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/QHbw8nhuQV

— BCCI Women (@BCCIWomen) January 12, 2025

दीप्ति शर्मा ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने टीम में अपनी रोल को एक जिम्मेदारी के रूप में देखा है। उन्होंने टीम में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने की अपनी क्षमता के बारे में भी बात की।

“मुझे हमेशा जिम्मेदारी वाली भूमिका मिली है। मैं मानसिक रूप से किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। जब मैंने 188 रन बनाए, तो यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। जब मैं खेल रही थी, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। अब, घरेलू सर्किट में बहुत सारे मैच खेले जा रहे हैं। अलग-अलग खिलाड़ी आ रहे हैं और भारत के लिए खेल रहे हैं।”

 

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...