Skip to main content

ताजा खबर

Punjab Kings के नए कप्तान का आज होने वाला है ऐलान, मशहूर शो BIGG BOSS में होगा ये काम

(Image Credit- Instagram)

Punjab Kings टीम ने अपने IPL के सफर में कई कप्तान बदले हैं, लेकिन टीम आज तक ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। ऐसे में मेगा ऑक्शन में टीम ने IPL 2025 के लिए एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी अपने नाम किए हैं, जिसके बाद सभी को इंतजार है कि टीम इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी किसे देती है और कप्तान के नाम का ऐलान एक बड़े मंच पर होगा।

श्रेयस अय्यर को मिल सकती है Punjab Kings की कमान

इस बार मेगा ऑक्शन में Punjab Kings टीम ने स्टाइलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में अपने नाम किया था, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। वहीं टीम ने अय्यर पर इतनी रकम सिर्फ उनकी बल्लेबाजी पर नहीं लगाई है, पंजाब टीम का मैनेजमेंट इस बल्लेबाज में एक कप्तान भी देख रहा है शायद और इसलिए लिए उनपर पानी की तरह पैसा बहाया गया है। श्रेयस अय्यर साल 2024 के IPL में KKR टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। साथ ही अय्यर की कप्तानी में मुंबई टीम ने भी साल 2024 के अंत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

Punjab Kings, कप्तान और BIGG BOSS…

*आज एक खास शो में होगा Punjab Kings टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान।
*मशहूर रियलिटी शो BIGG BOSS में पंजाब टीम के नए कप्तान का नाम सामने आएगा।
*शो के होस्ट सलमान खान के साथ नजर आए श्रेयस अय्यर, युजी चहल और शशांक सिंह।
*इस दौरान ये तीनों खिलाड़ी BIGG BOSS के घर वालों के साथ खेलेंगे क्रिकेट भी।

खास पोस्ट शेयर किया है Punjab Kings ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

आज तो फैन्स को काफी ज्यादा मजा आने वाला है बॉस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एक नजर नई पंजाब टीम पर डालते हैं

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...