
Lhuan-dre Pretorius (Pic Source-X)
SA20, 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबले में पार्ल रॉयल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को बोलैंड पार्क में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में पार्ल रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और जॉर्डन हरमन 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं जक क्रौली ने 27 रन बनाए जबकि टॉम एबल ने 20 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम की ओर से कप्तान एडन मार्करम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली।
अपनी इस पारी के दौरान कप्तान एडन मार्करम ने पार्ल रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। Tristan Stubbs ने 28* रन का योगदान दिया। पार्ल रॉयल्स की ओर से मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके जबकि Kwena Maphaka ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।
युवा सलामी बल्लेबाज Lhuan-dre Pretorius ने अपनी तूफानी पारी से जीत लिया सभी फैंस का दिल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज Lhuan-dre Pretorius ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। Lhuan-dre Pretorius की इस पारी ने तमाम फैंस का दिल जीत लिया। यही नहीं तमाम फैंस इस बात से भी निराश दिखें कि युवा खिलाड़ी अपने शतक सिर्फ 3 रन से चूक गए।
युवा खिलाड़ी के अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62* रनों का योगदान दिया। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला हुआ था और युवा खिलाड़ी को लगातार आक्रामक क्रिकेट खेलने का मौका दिया। डेविड मिलर ने 17* रन बनाए। सनराइजर्स ईस्टर्न केप कि यह इस सीजन में लगातार दूसरी हार है। पार्ल रॉयल्स का यह पहला मैच और उन्होंने इसी में जीत दर्ज की है।
Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा
ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान
श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

