Skip to main content

ताजा खबर

Sanju Samson की तारीफ करते नहीं थक रहे Sanjay Manjrekar, बोले- ये बल्लेबाज तगड़ा है

Sanjay Manjrekar And Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

Sanju Samson के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा था, इस दौरान उन्होंने अपने खेल से सभी आलोचकों को चुप कर दिया था। ऐसे में अब टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी संजू के फैन हो गए हैं, जहां इस लिस्ट में Sanjay Manjrekar का नाम भी जुड़ गया है और उन्होंने भी इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की भर-भर के तारीफ की है।

Sanjay Manjrekar तो Sanju Samson के फैन निकले

हाल ही में Star Sports ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी Sanjay Manjrekar ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान के जरिए संजय ने Sanju Samson की जमकर तारीफ की है, जो फैन्स को पसंद आई है। Sanjay Manjrekar ने कहा कि- आत्मविश्वास, थोड़ी मैच्योरिटी और थोड़ा ज्यादा अपने विकेट को संजू वैल्यू दे रहे हैं, साथ ही संजू लंबी पारी खेल रहे हैं एक ही बार नहीं बार-बार संजू ये लंबी पारी खेल रहे हैं। साथ ही Manjrekar बोले कि- कई-कई इंसान थोड़ा लेट Blossom होते हैं, ऐसे ही कुछ संजू हैं और मैं उनका फैन हूं, पहले लग कहा था कि वो अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन रन कहां है लेकिन अब बल्लेबाजी तो है कि तगड़ी और रन भी हैं।

Sanju Samson के लिए इस वीडियो में बात की Sanjay Manjrekar ने

Confident. Mature. Value for his wicket. 🙌🏻

With #SanjuSamson flourishing in recent tours, #SanjayManjrekar breaks down the traits that set him apart and helped him discover his golden touch! 👏🏻#INDvENGOnJioStar👉🏻1st T20I | JAN 22, 6 PM on Star Sports & Disney + Hotstar pic.twitter.com/dnRqwhQsrl

— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2025

सुपरहिट रहा Sanju Samson के लिए साल 2024

*Sanju Samson के लिए साल 2024 क्रिकेट करियर के लिहाज से शानदार रहा।
*वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया हिस्सा थे, जिसे लेकर संजू खुश थे।
*उसके बाद उन्होंने साल का अंत आते-आते टी20 क्रिकेट में 3 शतक जड़ डाले।
*एक शतक उन्होंने भारत में लगाया और बाकी के 2 शतक साउथ अफ्रीक में जडे़े।

इंग्लैंड के खिलाफ खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी

जी हां, अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज होगी, जो 22 जनवरी से शुरू होगी और उस सीरीज में कुल 5 मैच होंगे। इस सीरीज में संजू अपने बल्ले का दम दिखाते हुए नजर आएंगे, जिसे लेकर उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दूसरी ओर ये भी हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संजू को चुन लिया जाए, वैसे इस टूर्नामेंट के लिए टीम के पंत और केएल राहुल के तौर पर 2 विकेटकीपर होंगे। दूसरी ओर संजू ने टीम इंडिया से आखिरी वनडे साल 2023 में खेला था और उस मैच में उन्होंने अफ्रीका टीम के खिलाफ शतक भी लगाया था।

तैयारियां जारी हैं इस खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान

shreyas iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने...

श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह...

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...