Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने कर दी बड़ी मांग, कहा- नीतीश रेड्डी को वनडे टीम में शामिल किया जाए 

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X)

21 वर्षीय युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का प्रदर्शन कुछ समय से काबिलेतारीफ रहा है। आईपीएल 2024 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवाॅर्ड हासिल करने वाले रेड्डी को इसके बाद सीधे टीम इंडिया में डेब्यू करने का मिला, जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 45 की औसत 90 रन बनाए और 3 विकेट भी हासिल किए।

इसके अलावा उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भी खेलने का मौका मिला, जहां वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर रहे। इस पूरी सीरीज में रेड्डी ने 37.25 की औसत से कुल 298 रन बनाए और बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं।

दूसरी ओर, अब युवा खिलाड़ी के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) का बड़ा बयान सामने आया है। प्रसाद का मानना ​​है कि रेड्डी का लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें वनडे सेटअप के लिए शीर्ष उम्मीदवार बनाता है।

MSK Prasad ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही एमएसके प्रसाद ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- लोग अक्सर कहते हैं कि वनडे टेस्ट क्रिकेट के लचीलेपन और टी20 क्रिकेट की विस्फोटकता का एकदम सही मिश्रण है। नीतीश ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी प्रारूपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्लास और आक्रामकता का एक दुर्लभ संयोजन साबित किया है।

प्रसाद ने आगे कहा- टी20 और टेस्ट में पहले से ही अवसरों का लाभ उठाने के बाद, नीतीश का असाधारण फॉर्म और बहुमुखी प्रतिभा इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आगामी वनडे टीम में उनके शामिल होने का मजबूत मामला बनाती है। उनकी निरंतरता और मौके पर खरा उतरने की क्षमता भी उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाने के प्रमुख दावेदार के रूप में खड़ा करती है।

भारत ने हमेशा ऐसे क्रिकेटरों का जश्न मनाया है, जो सभी प्रारूपों में खुद को ढाल सकते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं, और नितीश निस्संदेह ऐसी प्रतिभाओं में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि खुद को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के मुख्य आधार के रूप में घोषित किया। वह एक स्टार बन रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...