Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर की कोचिंग के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी का भी सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक, आप भी देखें वीडियो

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

भारतीय टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा। यही नहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी काफी लोगों ने सवाल उठाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर में अभी तक गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। इससे पहले टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। गौतम गंभीर से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ थे जिनकी कोचिंग में टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था।

हाल ही में गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें गेंदबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। यह वीडियो 2006 का है जब गौतम गंभीर एक खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया की ओर से खेलते थे। बहुत ही कम बार ऐसा देखने को मिला है कि किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में गौतम गंभीर गेंदबाजी कर रहे हैं।

यह रही वीडियो

For no reason at all, Gautam Gambhir bowling the only time in his ODI career. Leg spin from round the stumps like Warnie. That’s the only thing like Warnie here though. pic.twitter.com/chtVVbcbjX

— TheRandomCricketPhotosGuy (@RandomCricketP1) September 3, 2021

यह वीडियो भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 7 मैच की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे का है जो फरीदाबाद के नाहर सिंह स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने 226 रन बनाए। गौतम गंभीर इंग्लैंड की पारी का 38वां ओवर लेकर आए थे जिसमें उन्होंने 13 रन दिए।

इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सुरेश रैना ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 81 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। गौतम गंभीर ने 29 रन का योगदान दिया और टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। यही नहीं इस 7 मैच की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 5-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया के प्रदर्शन की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 54: RCB बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RCB vs MI: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल...

IPL 2026, Match 53: CSK बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs LSG: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ‘सुपर संडे’ को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में...

IPL 2026: KKR की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs KKR: Stats Review (image via IPL/X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शुक्रवार, 8 मई को अरुण...