Skip to main content

ताजा खबर

Hero-worshipping की वजह से भारतीय क्रिकेट पीछे जा रही है- संजय मांजरेकर का एक और सनसनीखेज बयान

Sanjay Manjrekar and Indian Test team. (Source:X/Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की खराब स्थिति के पीछे हीरो-पूजा (बड़े खिलाड़ियों को ज्यादा अहमियत देना) की कलचर को जिम्मेदार ठहराया है। मांजरेकर का कहना है कि, भारतीय टीम जिस खराब फॉर्म से गुजर रही है, वह कोई नई बात नहीं है।

पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि भारत को 2011-12 में भी इसी तरह की गिरावट का सामना करना पड़ा था, जब एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को 12 साल घर पर सीरीज हारने के साथ पहली बार न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप होना पड़ा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भारत ने 1-3 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाई।

टीम इंडिया में स्टार कल्चर को लेकर Sanjay Manjrekar ने दिया बड़ा बयान

मांजरेकर ने कड़े शब्दों में कहा कि बड़े खिलाड़ी भारतीय टीम को पीछे धकेल रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के लिए अपने हालिया कॉलम में इस पूर्व खिलाड़ी ने लिखा, “इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारत में मौजूद आइकन कल्चर और कुछ खिलाड़ियों की हीरो पूजा है। चाहे 2011-12 हो या अब, यही स्थिति है – नामी खिलाड़ी अपने पूरे करियर में जो करते रहे हैं, उसके विपरीत काम करते हुए प्रमुखता से दिखाई देते हैं, जिससे उनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम नीचे गिरती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “जब भारत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से 0-8 से हारा (2011-12), तो तेंदुलकर का औसत 35, सहवाग का 19.91 और लक्ष्मण का 21.06 था। केवल द्रविड़ ही आगे रहे और इंग्लैंड में रन बनाए (उनका औसत 76.83 था) लेकिन ऑस्ट्रेलिया में, उन्हें भी कठोर वास्तविकता का सामना करना पड़ा (उनका औसत 24.25 था)।”

आपको बता दें कि, उनका ये बयान रोहित और विराट की तरफ इशारा कर रहा है। दोनों ही बल्लेबाज हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलते हुए दिखे जहां उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।  पूरे सीरीज में विराट के बल्ले से 190 रन निकले, तो वहीं रोहित छह पारियों में 31 रन बना पाए थे। 

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 54: RCB बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। लखनऊ के हाथों...

IPL 2026, Match 53: CSK बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ‘सुपर संडे’ को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। आईपीएल 2026 के 53वें मैच में,...

9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में...

IPL 2026: KKR की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs KKR: Stats Review (image via IPL/X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शुक्रवार, 8 मई को अरुण...