Skip to main content

ताजा खबर

KL Rahul: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राहुल के साथ होगा खेला, ENG सीरीज से हो सकती है छुट्टी

KL Rahul चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राहुल के साथ होगा खेला ENG सीरीज से हो सकती है छुट्टी

KL Rahul (Photo Source: X)

KL Rahul Rested For ENG series: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता है, इसी के साथ बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। 22 जनवरी से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज के लिए वनडे के रेगुलर विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है। केएल राहुल को आराम दिए जाने का मतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सभी 8 मैचों में ऋषभ पंत को बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि, अगर पंत इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्या राहुल चैंपियंस ट्रॉफी से छुट्टी हो जाएगी।

KL Rahul को इंग्लैंड सीरीज से दिया जाएगा आराम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को घर पर इंग्लैंड के खिलाफ आठ मैचों की सफेद गेंद की सीरीज से आराम दिया जाना तय है, जिसमें पांच T20I और तीन वनडे शामिल हैं। हालांकि, सेलेक्टर्स ने राहुल को आश्वासन दिया है कि उन्हें फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाएगा। इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने TOI को बताया, “राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की कर ली गई है। इसलिए, उन्हें इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया जाएगा।”

आपको बता दें कि राहुल मौजूदा समय में भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन वह  वनडे मैचों में भारत के नंबर-1 विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खूब रन बनाए हैं।

केएल राहुल को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पारी का आगाज करने का मौका मिला था, इस बल्लेबाज ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और उन्होंने वहां रन बनाए थे। यही वजह थी कि राहुल को सीरीज के सभी 5 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। हालांकि टीम इंडिया ने वह सीरीज 1-3 से गंवाई।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...

दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा Ishan Kishan का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़

Ishan Kishan hits dazzling double century in Duleep Trophy 2026 final (image via JioHotstar) सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।...

‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट 

Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। साथ ही इस बदलाव के चलते पाकिस्तानी टीम का मैन्स क्रिकेट के साथ,...

कौन हैं Kumar Kushagra? दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर चमके ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज

Duleep Trophy Final: Kumar Kushagra Hits Composed 101 Against South Zone in Chennai (image via X) झारखंड के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...