Skip to main content

ताजा खबर

Devjit Saikia और Prabhtej Singh Bhatia ने बीसीसीआई में सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध चुना जाना 

Devjit Saikia और Prabhtej Singh Bhatia ने बीसीसीआई में सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध चुना जाना 

BCCI (Image Credit- Twitt

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में Devjit Saikia और Prabhtej Singh Bhatia ने सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए नामांकन भरा है। तो वहीं इन दोनों के ही निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि दोनों के विरोध में कोई भी खड़ा नहीं है।

क्रिकबज सूत्रों की मानें तो दोनों ने शनिवार को बीसीसीआई कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शाम 5 बजे तक जब नामांकन की समय सीमा समाप्त हो जाएगी, तो वे मैदान में एकमात्र उम्मीदवार के रूप में उभरेंगे। चुनाव समयसीमा के अनुसार, नामांकन की जांच के लिए 6 जनवरी निर्धारित दिन है। तो वहीं इन पदों के लिए चुनाव 12 जनवरी को होने वाले हैं।

हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई की एक जनरल बाॅडी 12 जनवरी को एक स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) करने वाली है। एपेक्स क्रिकेट काउंसिल के इस उपचुनाव की भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त AK Joti निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं।

साथ ही बता दें कि देवजीत साकिया कुछ समय पहले ही बीसीसीआई के अंतरिम सेकेट्ररी बने थे। तो वहीं अब चुनाव के बाद उनके इस पद पर करीब 3 साल बने रहने की संभावना है। साकिया असम क्रिकेट संघ की पूर्व में अध्यक्षता कर चुके हैं। वह बीसीसीआई में यह पद जय शाह की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल में ही आईसीसी का चेयरमैन बनने के बाद पद छोड़ दिया था।

दूसरी ओर, Prabhtej Singh Bhatia छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्होंने कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए नामांकन भरा है। वह बीसीसीआई में आशीष शेलार की जगह लेंगे, जिन्हें हाल में ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद मिला है। तो वहीं बीसीसीआई के संविधान के अनुसार एक मंत्री या सरकारी कर्मचारी पदाधिकारी का पद धारण नहीं कर सकते हैं।

इन दोनों ही पदों पर चुने जाने का बाद, वे तीन-तीन साल के 3 कार्यकाल पूरा कर सकते हैं। लेकिन इन कार्यकाल के बीच कम से कम तीन साल का एक कूलिंग पीरियड होना चाहिए।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...

दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा Ishan Kishan का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़

Ishan Kishan hits dazzling double century in Duleep Trophy 2026 final (image via JioHotstar) सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।...

‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट 

Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। साथ ही इस बदलाव के चलते पाकिस्तानी टीम का मैन्स क्रिकेट के साथ,...

कौन हैं Kumar Kushagra? दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर चमके ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज

Duleep Trophy Final: Kumar Kushagra Hits Composed 101 Against South Zone in Chennai (image via X) झारखंड के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...