Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा को अब टेस्ट नहीं खेलना चाहिए, उन्होंने सिडनी में भाग ना लेकर गलत फैसला लिया: मोहम्मद कैफ

रोहित शर्मा को अब टेस्ट नहीं खेलना चाहिए, उन्होंने सिडनी में भाग ना लेकर गलत फैसला लिया: मोहम्मद कैफ

Mohammad Kaif and Rohit Sharma. (Image Source: X)

पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ इस बात से काफी निराश हैं कि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में अपने आपको टीम से ड्रॉप कर दिया था। बता दें कि, टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी था। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा ने अपने आपको प्लेइंग XI से बाहर कर दिया था।

उनकी जगह सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। रोहित शर्मा की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में अनुभवी बल्लेबाज ने सिर्फ 31 रन ही बनाए थे। मोहम्मद कैफ के मुताबिक रोहित शर्मा को महत्वपूर्ण मैच में टीम के साथ बने रहना चाहिए था।

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब शो पर कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि रोहित को अब टेस्ट नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि सिडनी टेस्ट मैच में उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुझे ऐसा लगता है कि अगर रोहित सिडनी टेस्ट में खेलने की योजना बनाते तो यह बहुत ही सही फैसला होता। भले ही अनुभवी बल्लेबाज रन नहीं बना रहे थे, लेकिन इस लिस्ट में विराट कोहली, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन भी थे। स्टीव स्मिथ भी सीरीज के अंत में अपने फॉर्म में वापस आए।

केएल राहुल ने सीरीज की शुरुआत में तो रन बनाए, लेकिन अंत में वो भी फेल हुए। सभी को परेशानी हुई। एक लीडर के रूप में यह रोहित शर्मा का फैसला था कि उन्हें टीम के साथ खड़े रहना था।’

यह भी पढ़े:- मोहम्मद कैफ की वाइफ के साथ Shreyas Iyer की तस्वीर आई सामने, फैन्स ने लिखे घटिया कमेंट्स

महत्वपूर्ण समय पर कोई भी नहीं था: मोहम्मद कैफ

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘उनकी अनुपलब्धता तब पता चली जब जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में चोटिल हो गए थे। एक कप्तान के रूप में रोहित को वहां रहना चाहिए था। चाहे कोई भी खिलाड़ी हो रोहित शर्मा को सभी के भूमिका के बारे में अच्छी तरह से पता था, लेकिन महत्वपूर्ण समय पर ना तो वहां रोहित थे और ना ही बुमराह।

विराट कोहली इन दोनों की जगह टीम की कप्तानी कर रहे थे, जिन्होंने काफी समय से यह काम नहीं किया है। विराट कोहली सिराज और जडेजा से पूछ रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे और उन्हें भी निराशाजनक गेंदबाजी करते हुए देखा। युवा खिलाड़ियों को कौन सपोर्ट कर रहा था? कोई नहीं। रोहित शर्मा ने बाहर बैठकर काफी गलत फैसला लिया।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...