Skip to main content

ताजा खबर

वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

Martin Guptill. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने आज यानी 8 जनवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि, मार्टिन गुप्टिल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है।

गुप्टिल ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कीवी टीम के लिए 367 मैच खेले। इसमें 198 वनडे, 122 टी20 और 47 टेस्ट खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 23 शतक जमाए। गुप्टिल न्यूजीलैंड के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी।

इस धाकड़ खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की ओर से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अक्टूबर 2022 में खेला था। मार्टिन गुप्टिल अपने संन्यास के समय भी न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 122 मुकाबलों में 31.81 के औसत से 3531 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में दो शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टेस्ट में यह खिलाड़ी 29.38 के औसत से 2586 रन बना चुका है। गुप्टिल ने सबसे ज्यादा रन वनडे में बनाए हैं। यहां उनके बल्ले से 41.73 के औसत से 7346 रन बनाए हैं जिसमें 18 शतक शामिल हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सटीक थ्रो को कोई भी भारतीय फैन नहीं भूल पाएगा

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले को कौन भूल सकता है। ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हुई थी। जहां कीवी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाने में कामयाब हुई थी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की जरुर खराब शुरुआत हुई, लेकिन निचले क्रम में धोनी (50) और जडेजा (70) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए एक बार मैच का रुख बदल दिया था। मगर गुप्टिल के एक सटीक थ्रो से टीम इंडिया जीतती हुई बाजी हार गई। उन्होंने भारत के सबसे बड़े फिनिशर को रनआउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद टीम इंडिया के हाथ से यह मुकाबला भी निकल गया।

न्यूजीलैंड टीम को मार्टिन गुप्टिल की कमी काफी खलने वाली है। फरवरी महीने में चैंपियंस ट्रॉफी भी खेला जाना है जिसमें मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड की टीम की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते थे। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी ने इससे पहले ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...