Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Shami ने Reels का लिया सहारा, Ajit Agarkar को मिला गेंदबाज से बड़ा इशारा

Mohammed Shami ने Reels का लिया सहारा, Ajit Agarkar को मिला गेंदबाज से बड़ा इशारा

(Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बेताब हैं, लेकिन उनको बोर्ड वापसी का मौका ही नहीं दे रहा है। दूसरी ओर शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेलकर खुद को साबित करने में लगे हैं, इस बीच अब उन्होंने ऐसी रील्स शेयर करना शुरू कर दी है जिसे जरिए वो टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं।

3 बड़े घरेलू टूर्नामेंट खेले हैं Mohammed Shami ने

Mohammed Shami ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, उसके बाद वो चोट के कारण अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। इस बीच शमी ने घरेलू क्रिकेट के जरिए 22 गज पर वापसी की थी, जहां तेज गेंदबाज ने पहले रणजी ट्रॉफी खेली थी फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी और उसे बाद वो विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं और इसी के साथ ही वो सुपर फिट भी नजर आ रहे हैं।

Ajit Agarkar को दिखाने के लिए ये लगातार रील शेयर कर रहे हैं Shami!

*Mohammed Shami इन दिनों लगातार इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर कर रहे हैं।
*पहली रील वीडियो में ये खिलाड़ी नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आया।
*वहीं दूसरी रील में शमी घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते दिखे।
*चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शायद Ajit Agarkar को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं शमी।

Shami ने पहले नेट्स की ये रील वीडियो पोस्ट की थी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट से जुड़ी रील की शेयर

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

रवि शास्त्री ने दिया था शमी को लेकर बयान

इस बार हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, दूसरी ओर वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और बीच सीरीज में भी उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। इसे लेकर रवि शास्त्री ने अब एक बयान दिया है, उन्होंने कहा कि-मैं शमी को टीम का हिस्सा बनाए रखता और ये सुनिश्चित करता कि टीम के साथ उनका रिहैबिलिटेशन हो। वहीं आगे रवि शास्त्री ने कहा कि- बेस्ट फिजियो के साथ उसकी निगरानी करता और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद इंटरनेशनल फिजियो से भी सबसे अच्छी सलाह लेता और देखता कि वो कैसा कर रहे है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 2nd T20I: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 5 मैचों की टी20आई सीरीज के...

‘मैकुलम अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छे कोच नहीं’ – इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

Brendon McCullum (L) and Rob Key (R) (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की लीडरशिप पर तीखा हमला किया है, और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम...

हरप्रीत भाटिया का बड़ा बयान, बोले- भारत हो या UAE, देश के लिए खेलना हमेशा खास

Harpreet Bhatia (Image credit Twitter – X) भारतीय घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया ने अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE)...

शबनिम इस्माइल का ऐतिहासिक कारनामा! Women’s T20 WC में 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी

Shabnim Ismail becomes Women’s T20 World Cup’s all-time leading wicket-taker (image via getty) दक्षिण अफ्रीका की पेस बॉलर शबनिम इस्माइल ने गुरुवार (2 जुलाई) को द ओवल में इंग्लैंड के...