Skip to main content

ताजा खबर

मानसिक परेशानी से जूझ रही महिला बांग्लादेशी क्रिकेटर ने क्रिकेट से दो महीने का लिया ब्रेक

मानसिक परेशानी से जूझ रही महिला बांग्लादेशी क्रिकेटर ने क्रिकेट से दो महीने का लिया ब्रेक

Jahanara Alam. (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर जहांआरा आलम ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। यह बात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को बताई।

उनका कहना है कि, उनकी मेंटल हेल्थ फिलहाल ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह क्रिकेट नहीं खेलना चाहती हैं। इसके साथ ही उनकी क्रिकेट मैदान पर वापसी कब होगी ये भी कहना मुश्किल है। बता दें, जहांआरा आलम साल 2011 से बांग्लादेश की टीम के लिए खेल रही हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान में बताया 

‘जहांआरा आलम ने हमें एक लेटर दिया था जिसमें कहा गया था कि वह खेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है और उसने दो महीने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि यदि आवश्यक हो, तो उसे अनुबंध में नहीं रखा जाना चाहिए। हमें इसका सम्मान करने की आवश्यकता है क्योंकि अगर किसी को लगता है कि वह मानसिक रूप से तैयार नहीं है और कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहती है, तो हमें इसे स्वीकार करने की आवश्यकता है। कोई समय सीमा नहीं है जिसके लिए वह बाहर है। जब भी वह ठीक महसूस करेगी, वह हमें बताएगी।’

जहांआरा का इंटरनेशनल करियर 

जहांआरा आलम ने अपने करियर में बांग्लादेश के लिए अब तक 52 वनडे और 83 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 4.26 की इकॉनमी से 48 विकेट हासिल किए है। वहीं, टी20 में उनके नाम 60 विकेट दर्ज हैं। टी20 में भी उनकी इकॉनमी 6 से कम की है।

राष्ट्रीय टीम से एक साल दूर रहने के बाद, वह टी20 विश्व कप से पहले टीम में लौटी थी, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें केवल टी20 मैचों में मौका दिया गया, जबकि एकदिवसीय मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला।

फिलहाल, बांग्लादेश महिला टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जहांआरा के बिना जा रही है। महिला टीम पहली बार कैरेबियाई दौरे पर जा रही है जहां वे तीन-तीन वनडे और टी20 मैच खेलेंगी।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह 

James coles (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

A Look at Harbhajan Singh’s ₹70 Crore Net Worth, Luxury Homes, and Love Story (image via X) भारत के पूर्व स्पिनर और 2011 व 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम...