Skip to main content

ताजा खबर

BGT के बाद भारत को मिला लंबा ब्रेक… अब टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मुकाबला, जानिए यहां

BGT के बाद भारत को मिला लंबा ब्रेक… अब टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मुकाबला, जानिए यहां
Team India (Photo Source X)बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशानजक रहा है। सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हार मिलने ने के बाद भारत ने सीरीज तो 1-3 से गंवाई ही साथ ही टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। वहीं 5 जनवरी को खत्म हुए सिडनी टेस्ट के बाद अब भारतीय टीम के पास आराम करने के लिए 16 दिन का ब्रेक है।

टीम इंडिया को अब जनवरी के अंत में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आने वाले दिनों में टीम इंडिया का शेड्यूल क्या है और टीम को कब और कहां मैच खेलने हैं।

जनवरी के अंत में इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी, इस टूर पर इंग्लैंड की टीम 5 टी-20 मैच की सीरीज के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इंग्लैंड के भारत दौरे का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है, वहीं उस दौरे का आखिरी मैच 12 फरवरी को होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आगाज 5 मैच की टी-20 के साथ होगा और सीरीज का अंत तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज शेड्यूल-

पहला टी20 मैच: 22 जनवरी, 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन)

दूसरा टी20 मैच: 25 जनवरी, 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

तीसरा टी20 मैच: 28 जनवरी, 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

चौथा टी20 मैच: 31 जनवरी, 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

पांचवां टी20 मैच: 2 फरवरी, 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

(नोट: सभी टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे)

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल-

पहला वनडे: 6 फरवरी, 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

दूसरा वनडे: 9 फरवरी, 2025, कटक (बाराबती स्टेडियम)

तीसरा वनडे: 12 फरवरी, 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

(नोट: सभी वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे)

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...