Skip to main content

ताजा खबर

भारत के लिए चार मैच खेलने वाले धवन ने लिया संन्यास, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

भारत के लिए चार मैच खेलने वाले धवन ने लिया संन्यास, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

Rishi Dhawan. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के लिए केवल चार मैच खेलने वाले, ऑलराउंडर ऋषि धवन ने रविवार को भारतीय लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर ने तीन वनडे और एक T20I मैच  में मेन इन ब्लू का प्रतिनिधित्व किया है। धवन तीन वनडे मैचों में सिर्फ एक विकेट ले पाए जबकि उन्होंने दो पारियों में 12 की औसत से 12 रन बनाए। T20Is में उन्होंने एक मैच में एक रन बनाए और एक विकेट लिया।

धवन ने लिमिटेड ओवर की क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप फेज के अंतिम दिन के बाद किया, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की टीम टूर्नामेंट के अगले फेज में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई। हालांकि, अच्छी बात ये है कि, वो इस सीजन हिमाचल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Rishi Dhawan ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

ऋषि धवन IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में उनको किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। उन्होंने अपने बयान में लिखा कि, “मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से संन्यास लेने की घोषणा करना चाहता हूं। हालांकि, मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। यह एक ऐसा खेल है, जिसने पिछले 20 सालों से मेरे जीवन को परिभाषित किया है। इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।”

उन्होंने आगे लिखा, “साधारण शुरुआत से लेकर बड़े-बड़े मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। क्रिकेट मेरा जुनून रहा है और हर सुबह उठने का कारण भी। मैं अपने सभी कोच, मेंटर, टीम के साथी और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं।

जैसे-जैसे मैं अपने जीवन के इस परिवर्तनकारी अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं, मैं उत्साह और प्रत्याशा से भरा हुआ हूं। मुझे अनगिनत चुनौतियों का सामना करना है, नए सपने पूरे करने हैं और नए अवसरों को अपनाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि क्रिकेट ने मुझे जो कौशल और मूल्य सिखाए हैं, वे इस अगले चरण में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।”

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...