Skip to main content

ताजा खबर

इस सीरीज में मोहम्मद सिराज…, BGT 2024-25 में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं आकाश चोपड़ा

इस सीरीज में मोहम्मद सिराज…, BGT 2024-25 में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं आकाश चोपड़ा

Mohammed Siraj (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। उनके मुताबिक इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास तीसरा महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज नहीं था और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि, टीम इंडिया की ओर से सिर्फ जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी अच्छा रहा। जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 32 विकेट अपने नाम किए। भले ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया हो, लेकिन तमाम लोगों ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की।

हालांकि, जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी अन्य भारतीय गेंदबाज इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘तेज गेंदबाजी पैक है। टीम इंडिया इस पैक को अच्छी तरह से तैयार नहीं कर पाया। मोहम्मद शमी टीम के साथ नहीं थे और इसी वजह से हमारा गेंदबाजी लाइनअप थोड़ा कमजोर था। शुरुआत में हमने हर्षित राणा और सिराज को मौका दिया। हर्षित राणा ने दो मैच खेले और फिर आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया।

आकाश दीप काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन वो अनलकी साबित हुए और अंत में आपको प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग XI में शामिल करना पड़ा। इन सब में मोहम्मद सिराज की ऑस्ट्रेलिया ने जमकर पिटाई की। उन्होंने इंडिया के खिलाफ इस सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर फेंके। अगर आप देखे तो 2024 में सिराज ने काफी गेंदबाजी की और सभी फॉर्मेट में उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखा गया। उन्होंने अपनी इस तरफ से पूरा जोर लगाया, लेकिन अंत में सिराज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के सामने एक न चली।’

यह भी पढ़े:- BGT 2024-25: टॉप 5 मोमेंट्स जिसको देख क्रिकेट फैंस भी रह गए दंग

जसप्रीत बुमराह को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘बुमराह चमकते हुए सितारे हैं। वो पोल स्टार हैं। चाहे जितना भी अंधेरा हो वो रोशनी जरूर दिखाते हैं। अगर अनुभवी खिलाड़ी फिट होते और सिडनी की दूसरी पारी में गेंदबाजी कर रहे होते तो इतने रन ना बनते।’

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की और बचे हुए चार टेस्ट में तीन में जीत दर्ज की, जबकि एक टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...