Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। इसके साथ ही भारत ने करीब 10 साल बाद भारत को हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इस टेस्ट सीरीज को ड्रॉ पर खत्म करने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना था, लेकिन महज तीन दिन में ही टीम इंडिया यह मैच हार गई।

भारत अब 2023-25 ​​वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में सीरीज बराबरी पर खत्म करनी थी। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही।

जसप्रीत बुमराह की कमी खली

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पीठ की दिक्कत के कारण जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए थे। उनकी जगह विराट कोहली कप्तानी कर रहे थे। अगर बुमराह फील्ड पर मौजूद होते तो पहली पारी की तरह इंडिया दूसरी पारी में भी गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। पूरे सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की है और भारत की ओर से एक अकेले योद्धा की तरह लड़े हैं।

बुमराह ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 मैचों में सबसे ज्यादा 32 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका औसत 13.06 रहा। बुमराह ने श्रृंखला में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए और पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए श्रृंखला के पहले मैच में बतौर कप्तान भारत को 295 रनों से जीत दिलाई।

बुमराह ने 32 विकेट लेकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 2001 की भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान हरभजन ने तीन मैच खेले और 32 विकेट लिए थे।

बुमराह हालांकि घर से बाहर खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे।

बल्लेबाजी में भी किया प्रभावित 

अपनी गेंदबाजी के अलावा बुमराह ने सीरीज में कई मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने आकाश दीप के साथ आखिरी विकेट के लिए 47 रन जोड़े और भारत को फॉलोऑन से सफलतापूर्वक बचाने में मदद की। इसके अलावा पांचवें टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए।

कपिल देव, क्रिस श्रीकांत, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के बाद बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेली गई भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...