Skip to main content

ताजा खबर

“आप अपनी जर्नी जानते हैं, आप अपना दर्द जानते हैं”- तलाक की खबरों के बीच चहल का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

आप अपनी जर्नी जानते हैं आप अपना दर्द जानते हैं- तलाक की खबरों के बीच चहल का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

Yuzvendra Chahal (Photo Source: X)

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल तलाक की खबरों को लेकर इस वक्त सुर्खियों में बने हुए है। इन खबरों ने और तूल तब पकड़ी जब चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। चहल ने तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी की सभी फोटो भी डिलीट कर दी, हालांकि धनश्री की प्रोफाइल में अभी भी चहल की कई फोटोज नजर आ रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक तलाक लगभग तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इन सभी खबरों के बीच युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उनका वो पोस्ट इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है और फैंस उसको देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Yuzvendra Chahal ने सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘कड़ी मेहनत लोगों के चरित्र पर प्रकाश डालती है। आप अपनी जर्नी जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप जानते हैं कि आपने यहां तक ​​पहुंचने के लिए क्या-क्या किया है। दुनिया जानती है। आप मजबूती से खड़े हैं। आपने यहां तक ​​पहुंचने के लिए अपना पूरा पसीना बहाया है।” अपने पिता और अपनी माँ को गौरवान्वित करें। हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह खड़े रहें।’

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी की ओर से हालांकि अभी तक तलाक की खबरों को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है, दोनों 11 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल के करीबी सूत्रों की माने तो, दोनों पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं और उन दोनों का तलाक होना लगभग तय है। हालांकि दोनों का तलाक क्यों हो रहा है इसके पीछे की वजह पता नहीं चल पाया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरें ऐसे सामने आई है। 2023 में जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘चहल’ हटा दिया था तो उस समय भी इसी तरह की खबरें सामने आई थी। लेकिन दोनों ने तलाक की अफवाहों को ख़ारिज कर दिया था।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...