Skip to main content

ताजा खबर

तीन क्रिकेटर जिन्होंने साल 2024 में लिया तलाक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Three cricketers who got divorced in 2024: क्रिकेट को अक्सर जेंटलमैन का खेल कहा जाता है। वहीं, क्रिकेट जगत में ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना किया। उनके रिश्तों में आई मुश्किलें इस बात का प्रमाण हैं कि शोहरत और सफलता के बावजूद, प्यार की चुनौतियां हर किसी को प्रभावित करती हैं।

आइए नजर डालते हैं उन 3 क्रिकेटरों पर जिन्होंने साल 2024 में तलाक (Divorce) लिया। 

1. हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक 

तीन क्रिकेटर जिन्होंने साल 2024 में लिया तलाक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Hardik Pandya And Natasa Stankovic (Image Credit- Instagram)

नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने जुलाई में आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा की, जिससे उनके प्रशंसकों और मीडिया में हलचल मच गई थी। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की ग्लैमरस लाइफस्टाइल नताशा के लिए परेशानी का कारण बन गई थी। नताशा शांतिपूर्ण और सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं, जबकि हार्दिक का लाइफस्टाइल काफी ग्लैमरस और आकर्षक है।

नताशा ने हार्दिक की आदतों के हिसाब से खुद को बदलने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाईं। इसके चलते दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई और स्थिति तलाक तक पहुंच गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या की ग्लैमरस जिंदगी और लगातार लाइमलाइट में बने रहने की चाहत ने इस जोड़े के रिश्ते पर गहरा असर डाला। दोनों के बीच की दूरियों के कारण यह फैसला एकदम से नहीं, बल्कि धीरे-धीरे लिया गया।

2. शोएब मलिक-सानिया मिर्जा  

तीन क्रिकेटर जिन्होंने साल 2024 में लिया तलाक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Shoaib Malik and Sania Mirza. (Image Source: Twitter)

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही थीं, लेकिन दोनों ने कभी इन पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी। पिछले साल जनवरी में तब यह बात स्पष्ट हुई जब शोएब मलिक ने अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिससे उनके और सानिया के अलगाव की पुष्टि हुई। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद से 19 जनवरी 2024 को एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी तीसरी शादी की।

इसके बाद सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि सानिया ने ही शोएब से ‘खुला’ लिया था। हालांकि, परिवार ने तलाक की वजहों को लेकर कोई बयान नहीं दिया। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शोएब मलिक के ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स’ से परेशान होकर सानिया ने यह कड़ा फैसला लिया।

3. युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा 

तीन क्रिकेटर जिन्होंने साल 2024 में लिया तलाक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Yuzvendra Chahal And Dhanashree Verma (Image Credit- Instagram)

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी, अभिनेत्री-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के शादी के लगभग पांच साल बाद अलग होने की अफवाह है। इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने का फैसला करने के बाद उनके रिश्ते के बारे में चर्चा छिड़ गई है। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल ने अपने अकाउंट से धनश्री के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिससे उनके अलग होने की अफवाहें तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युजवेंद्र और धनश्री पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके तलाक की अफवाहें उड़ी हों। 2023 में, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘चहल’ नाम हटा दिया, जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं लिया है और न ही इस बारे में कोई बात की है, यह सिर्फ रिपोर्ट्स है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...