Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Siraj ने डाली ऐसी गजब की गेंद, विरोधी बल्लेबाज के उड़ गए तोते

Mohammed Siraj ने डाली ऐसी गजब की गेंद विरोधी बल्लेबाज के उड़ गए तोते

(Photo Source X)

सिडनी टेस्ट मैच में Mohammed Siraj ने कमाल की गेंदबाजी की है, इस दौरान उनकी रफ्तार भी देखने लायक थी। वहीं 22 गज पर उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली थी, जिसे देख विरोधी टीम भी हैरान हो गई थी। अब उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रहे सिडनी टेस्ट में फ्लॉप

जी हां, सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी ज्यादा खास नहीं रही थी, जहां भारतीय टीम 185 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई, इस दौरान मेजबान टीम 181 रनों पर ऑल आउट हो गई। साथ ही बल्लेबाजी में ट्रैविस हेड फिर फेल हुए और इसे देख टीम इंडिया के फैन्स में अलग ही जोश था।

22 गज पर कमाल गेंद डाली थी Mohammed Siraj ने

*Mohammed Siraj ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए थे कुल 3 विकेट।
*इस दौरान उन्होंने कमाल की गेंद पर Scott Boland को आउट किया था।
*जहां सिराज की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए थे Scott Boland।
*जिसके बाद गेंदबाज का जश्न देखने लायक था, फैन्स ने की गेंदबाजी की तारीफ।

Mohammed Siraj ने क्या शानदार गेंद डाली थी

केएल राहुल ने पकड़ा था गजब का कैच

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

रोहित शर्मा ने दिया बहुत बड़ा बयान

दूसरी ओर रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो संन्यास ले लेंगे रेड बॉल क्रिकेट से। लेकिन इस बीच Star Sports से बात करते हुए उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। रोहित ने कहा- ये जो फैसला है, वो संन्यास का नहीं है और ना ही मैं पीछे हटने वाला हूं इस प्रारूप से। आगे बोलते हुए रोहित ने कहा कि- सिडनी टेस्ट से मैं बाहर हुआ हूं क्योंकि बल्ला नहीं चल रहा है,  कोई गारंटी नहीं है कि पांच महीने के बाद बल्ला नहीं चलेगा कोई गारंटी नहीं है कि दो महीने के बाद बल्ला नहीं चलेगा। वैसे आपको बता दें कि रोहित का नाम टीम शीट में भी नहीं था, जिसे देख हर कोई दंग रह गया था।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...