Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Siraj को लगी चोट, दर्द से कराहते हुए मैदान छोड़कर लौटे, बढ़ी रोहित की टेंशन

Mohammed Siraj (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चोट लगी है। चोट के कारण मोहम्मद सिराज मैदान से बाहर चले गए। फीजियो भी मैदान पर आए थे, लेकिन सिराज ने फिर भी मैदान से बाहर जाना उचित समझा। उनके इस चोट ने जाहिर तौर पर टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल मोहम्मद सिराज भारत के लिए पारी का 37वां ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर में उन्होंने दो गेंद फेंका और उसके बाद उन्हें अपने बाएं पैर में कुछ दिक्कत महसूस हुई। हालांकि, फीजियो जल्द मैदान पर पहुंचा, लेकिन फीजियो के साथ वे मैदान से बाहर ही चले गए। वे अपने बाएं पैर के घुटने के पीछे के हिस्से को पकड़ते नजर आए थे। अब ये किस तरह की चोट है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

कभी-कभी क्रैम्प की वजह से भी तेज गेंदबाज को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो जल्द ही ठीक हो जाता है। अब भारतीय टीम के फैंस भी यही चाहेंगे कि सिराज की ये चोट ज्यादा गंभीर न हो और  वो अगले सत्र में जल्द से जल्द अच्छी लय में गेंदबाजी करते हुए दिखे। अगर यह निगल होती है तो उनको कुछ समय के लिए गेंदबाजी से भी रोका जा सकता है।

Mohammed Siraj ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक की है अच्छी गेंदबाजी

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और जसप्रीत बुमराह का साथ दे रहे हैं। ब्रिसबेन में भी अब तक उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि, उन्होंने मार्नस लाबुशेन का ध्यान भंग करके उनको पवेलियन की राह दिखाने में मदद की। उनको नितीश रेड्डी ने स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। सिराज ने स्ट्राइक एंड की बेल्स बदल दी थीं।

मुकाबले की बात करें तो दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त हो चुका है और लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब दूसरे सत्र में टीम इंडिया की कोशिश जल्द से ऑस्ट्रेलिया को आउट करने की होगी।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...