Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सिडनी टेस्ट से पहले नेट्स में खूब पसीना बहाते नजर आए विराट कोहली, क्या खेल पाएंगे बड़ी पारी?

VIDEO: सिडनी टेस्ट से पहले नेट्स में खूब पसीना बहाते नजर आए विराट कोहली, क्या खेल पाएंगे बड़ी पारी?

Virat Kohli (Photo Source: X)

AUS vs IND, 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने जारी सीरीज में कंसिस्टेंट होकर प्रदर्शन नहीं किया है। इस बीच, सिडनी टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले 2 जनवरी की शाम को विराट कोहली नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सिडनी टेस्ट में फैंस को विराट कोहली से हैं बड़ी उम्मीदें

पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक को छोड़कर विराट एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, वह ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो रहे हैं। उन्होंने अब तक सात पारियों में 27.83 की औसत से 167 रन बनाए हैं। टॉप-ऑर्डर में एक सीनियर बल्लेबाज होने के नाते कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं।

टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रिटेन और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए सिडनी टेस्ट जीतना टीम के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में विराट कोहली का बल्ला चलना टीम की जीत के लिए अहम है।

यह भी पढ़े:- VIDEO: साल के पहले मैच में कोहली को मिला किस्मत का साथ, गोल्डन डक पर आउट होने से बाल-बाल बचे

यहां देखें विराट कोहली का वीडियो-

सिडनी में विराट कोहली के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने तीन मैचों में 49.60 की औसत से 248 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं।

सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने पहले टेस्ट में भी कमान संभाली थी। शुभमन गिल रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में रिप्लेस कर सकते हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और गिल नंबर-3 पर उतरेंगे।

सिडनी टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11–

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा/शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा/हर्षित राणा

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...