Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: ग्लेन मैक्सवेल का कैच देख आपका सिस्टम हो जाएगा हैंग, इस खिलाड़ी ने सुपरमैन को भी दे दी मात

BBL 2024-25: ग्लेन मैक्सवेल का कैच देख आपका सिस्टम हो जाएगा हैंग, इस खिलाड़ी ने सुपरमैन को भी दे दी मात

Glenn Maxwell (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। मेलबर्न स्टार्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बता दें कि, मैच के दौरान मेलबर्न स्टार्स के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रिसबेन हीट के विल प्रेस्टविज का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। ग्लेन मैक्सवेल के इस कैच को देख तमाम फैंस हैरान रह गए। यही नहीं मेजबान के खिलाड़ियों ने भी ग्लेन मैक्सवेल के इस कैच की जमकर प्रशंसा की।

यह सब देखने को मिला ब्रिसबेन हीट की पारी के 17वें ओवर में। स्टार्स की ओर से यह ओवर उसामा मीर फेंकने आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर विल प्रेस्टविज ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और गेंद भी बल्ले से अच्छी तरह से लगी। गेंद बाउंड्री लाइन के पार काफी तेजी से जा रही थी लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने गेंद को जबरदस्त तरीके से पकड़ा। हालांकि जैसे ही उन्होंने यह देखा कि वो भी गेंद के साथ बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे हैं अनुभवी खिलाड़ी ने तुरंत गेंद को फेंका और वापस बाहर आकर इस कैच को बेहतरीन तरीके से पूरा किया।

यह रही वीडियो:

मेलबर्न स्टार्स को जीत के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने हैं

बता दें कि, मेलबर्न स्टार्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने हैं। ब्रिसबेन हीट की ओर से मैक्स ब्रायंट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 77* रनों की विस्फोटक पारी खेली। वो मेजबान की ओर से एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने स्टार्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। टीम की ओर से पॉल वॉल्टर ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 21 रन का योगदान दिया।

मेलबर्न स्टार्स के लिए इस मैच को जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि अभी तक उन्होंने अपने सभी मैच हारे हैं। मेलबर्न स्टार्स ने अभी तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने हार झेली है। मेलबर्न स्टार्स का बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है और वो इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...