Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में युवा सैम कोंस्टास के प्रदर्शन की डेविड वाॅर्नर ने की जमकर तारीफ, यहां जाने क्या कहा?

AUS vs IND: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में युवा सैम कोंस्टास के प्रदर्शन की डेविड वाॅर्नर ने की जमकर तारीफ, यहां जाने क्या कहा?

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी BGT सीरीज के बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में, ऑस्ट्रेलिया के युवा सैम कोंस्टास (Sam Konstas) ने शानदार अंदाज में डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ कलात्मक शॉट्स खेले और उनके पहले स्पैल में कुल 34 रन बटोरे।

कोंस्टास के इस आक्रामक खेल की वजह से दूसरे एंड पर मौजूद उस्मान ख्वाजा को क्रीज पर नजरें जमाने में काफी मदद मिली। मुकाबले की पहली पारी में बुमराह के खिलाफ कोंस्टास ने कुछ रैंप और रिवर्स शाॅट खेले। डेब्यू की पहली पारी में कोंटास ने 65 गेंदों 60 रनों की तेज पारी खेली।

दूसरी ओर, अब इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) ने बड़ा बयान दिया है। वाॅर्नर ने युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा है कि जब बुमराह जैसा कोई व्यक्ति आपके खिलाफगेंदबाजी कर रहा हो तो आपको किसी तरह उससे पार पाने का प्रयास करना होगा।

डेविड वाॅर्नर ने की युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ

बता दें कि मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, वाॅर्नर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यह बहुत खास था, लोग उनकी आलोचना भी करने वाले हैं, क्योंकि यह बीस्ट का स्वभाव है।

जब बुमराह जैसा कोई व्यक्ति आपके लिए गेंदबाजी कर रहा हो, तो आपको किसी तरह उससे पार पाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री XI में जैसा प्रदर्शन किया, उससे पता चलता है कि उनमें (कोंस्टास) टैलेंट है। साथ ही उसके शाॅट सेलेक्शन को देखकर पता चलता है कि वह बहादुर भी है।

वाॅर्नर ने आगे कहा- सैम टाॅप ऑर्डर में एक बहादुर बल्लेबाज थे। लेकिन आपके पास ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने 50 टेस्ट खेले हैं, और वे भी बहादुर हो सकते हैं। वे सभी क्रिकेट से बाहर निकलकर और अलग-अलग तरह बल्लेबाजी कर सकते हैं। स्मिथ ने भी मैच में कई चीजें आजमाईं।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...