Skip to main content

ताजा खबर

31 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

31 दिसंबर Morning News Headlines आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jasprit Bumrah, Virat kohli, Rohit Sharma (Photo Source: X)

1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए सिडनी पहुंची टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. कथित तौर पर भारतीय फैन को पीटने पर, ऑस्ट्रेलियाई फैन को MCG से किया गया बाहर, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई फैन भारतीय फैन को मैच के दौरान स्टैंड में कथित तौर पर पीटता हुआ नजर आया। इस घटना के बाद, इस फैन को सुरक्षाकर्मियों द्वारा ऐतिहासिक MCG ग्राउंड से बाहर कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. Sam Kontas की इस हरकत की वजह से स्टीव स्मिथ ने युवा खिलाड़ी को कहा- पागल?

स्टीव स्मिथ ने 7Cricket को बताया कि, ‘सैम कोंस्टास पागल हैं। मुझे ऐसा लगता है कि इस मैच में उन्होंने काफी लुफ्त उठाया है। यही नहीं उनके आने से टीम में भी ऊर्जा काफी बढ़ गई है। वो टीम में काफी आत्मविश्वास लाए हैं और काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की। मुझे ऐसा लगता है कि युवा खिलाड़ी का भविष्य काफी उज्जवल है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दर्ज की चौंकाने वाली गिरावट, देखें आंकड़े

विराट कोहली की अगर पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में शतकीय पारी को छोड़ दें, तो कोहली का जारी BGT सीरीज में पिछली पांच पारियों का स्कोर 7, 11, 3, 36 और 5 रन है। जारी सीरीज के दौरान विराट का औसत 27 का रहा। दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा का तो और भी बुरा हाल है। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते वह पहला टेस्ट नहीं खेले थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनका स्कोर 3, DNB, 6, 10, 3 और 9 रहा। जारी सीरीज में हिटमैन रोहित 6.20 की मामूली औसत से सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. BGT 2024-25: ‘हम अंत तक लड़ना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर सके’, मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद बोले रोहित शर्मा

बता दें कि मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के बाद, कप्तान रोहित ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- बहुत निराशाजनक, ऐसा नहीं है कि हम लड़ाई न करने के इरादे से गए थे, हम अंत तक लड़ना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर सके। आखिरी सेशन का आकलन करना कठिन होगा। हमारे पास मौके थे, लेकिन हमने उनका फायदा नहीं उठाया और हमने ऑस्ट्रेलिया को खेल में वापस आने दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

6. बड़ी खबर! सिडनी टेस्ट मैच के बाद रिटायर हो सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा: रिपोर्ट्स

30 दिसंबर, सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत की करारी हार के बाद रोहित के कप्तानी छोड़ने की खबर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो 37 वर्षीय खिलाड़ी अपना आखिरी रेड बाॅल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेल सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बड़ी खबरः ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुए जसप्रीत बुमराह

आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर कैटेगरी में नॉमिनेट किया है। साल 2024 में जसप्रीत बुमराह ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 13 मैचों में 14.92 के औसत से 71 विकेट लिए हैं, जिसमें पांच 5 विकेट-हॉल शामिल हैं। तेज गेंदबाज इस साल टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद ट्रैविस हेड के अजीबोगरीब सेलिब्रेशन पर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

पैट कमिंस ने टीम के मीडिया मैनेजर से बात करते हुए कहा कि, ‘यह होल इन वन था। दरअसल, सॉरी मैं यह बात समझ नहीं पाया था। मैं इसे आपको समझा सकता हूं। उनकी उंगलियां काफी गर्म थी और वो यह इशारा कर रहे थे कि अपनी उंगली को बर्फ के कप में रख रहे हैं। यह सिर्फ मजाक था। यह काफी फनी था, इसके अलावा कोई और बात नहीं थी।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9. मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन ट्रैविस हेड ने आखिर क्यों की गेंदबाजी? कप्तान पैट कमिंस ने किया खुलासा 

पैट कमिंस ने बताया, “हम ओवर रेट के मामले में थोड़ा पीछे थे, इसलिए हमने सोचा, ट्रैव को वहां ले आएं, इससे हमें इसमें मदद मिल सकती है।” (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...