Skip to main content

ताजा खबर

“I Believe in Myself…”- यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को दिया तगड़ा जवाब, जानें पूरा मामला

I Believe in Myself- यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को दिया तगड़ा जवाब जानें पूरा मामला

Mitchell Starc & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खेला रहा है। टीम इंडिया को 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत मिली। कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए।

23 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं। उन्होंनें दूसरे पारी में भी अर्धशतक ठोक दिया है। मैच के दौरान मिचेल स्टार्क यशस्वी के साथ माइंड गेम खेलते हुए नजर आए, लेकिन जायसवाल दिग्गज गेंदबाज पर उलटा भारी पड़ गए। आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं।

स्टार्क और यशस्वी के बीच हुई यह बातचीत

दूसरी पारी में विराट कोहली के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के बीच साझेदारी पनप रही थी। मिचेल स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए अपने स्पेल के दौरान बेल्स बदल दिए। स्टार्क को माइंड गेम्स खेलते देख यशस्वी ने भी बेल्स बदल दिए, यह देखकर पैट कमिंस और स्टार्क दोनों हंसने लगे।

यशस्वी के बेल्स बदलने के बाद मिचेल स्टार्क ने उनसे कहा, “अंधविश्वास (Superstitious) तुम वहां क्या कर रहे थे”। इसका जवाब देते हुए यशस्वी ने कहा, “मैं अपने ऊपर भरोसा करता हूं, इसीलिए यहां पर खड़ा हूं।” 

स्टार्क ने फिर यशस्वी को जवाब देते हुए कहा, “यदि अंधविश्वासी नहीं हो तो फिर किस चीज ने आपको उसे वापस से बदलने पर मजबूर किया”। यशस्वी ने फिर कहा, “मैं बस अपनी लाइफ के इस मोमेंट का मजा ले रहा हूं।” 

यहां देखें वीडियो-

नाथन लियोन ने तोड़ी यशस्वी और पंत के बीच की साझेदारी

नाथन लियोन ने 59वें ओवर में ऋषभ पंत को आउट कर 121 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका दिया। पंत ने 104 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। यशस्वी और ऋषभ के बीच चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद रवींद्र जडेजा (2) और पहली पारी के शतकवीर नीतीश कुमार रेड्डी (1) भी सस्ते में आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...