Skip to main content

ताजा खबर

“मजे करना और ज्यादा मत सोचना…”, डेब्यू से पहले सैम कोंस्टास को कप्तान पैट कमिंस ने दिया खास मैसेज

Sam Kontas & Pat Cummins (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। 19 वर्षीय सैम कोंस्टास टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार है। उन्हें आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए नाथन मैकस्वीनी की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया।

सैम कोंस्टास के डेब्यू से पहले पैट कमिंस ने युवा खिलाड़ी को कुछ अहम सुझाव दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का क्या कहना है-

सैम कोंस्टास के डेब्यू से पहले पैट कमिंस ने कही यह बात

पैट कमिंस ने अपने डेब्यू को याद करते हुए यह कहा कि इस चीज के लिए काफी उत्साह रहता है। इसीलिए, सैम कोंस्टास जो अभी महसूस कर रहे हैं, उसे वह अच्छे से समझ सकते हैं। उन्होंने सैम को कहा कि, वहां जाओ और ठीक उसी तरह खेलना, जैसे आप बच्चे के रूप में खेलते थे। मजे करना और ज्यादा मत सोचना।

NDTV के अनुसार पैट कमिंस ने कहा,

“यह बहुत ही शानदार था। मैंने कुछ समय यह सोचते हुए बिताया कि मैं वहां क्यों या कैसे पहुंचा और यह सब इतनी जल्दी कैसे हो गया। मुझे बस इतना याद है कि मैं वाकई बहुत उत्साहित था। मुझे लगता है कि यह इस हफ्ते सैमी (कोंस्टास) के लिए भी वैसा ही है। एक हद तक भोलापन होता है कि आप बस बाहर जाकर खेलना चाहते हैं जैसे आप बच्चे के रूप में खेलते हैं।”

“आप बस खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं, मजे करना चाहते हैं, और इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते। सैम को यही संदेश है। निश्चित रूप से 18 वर्षीय के रूप में मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ। मैं वास्तव में बहुत उत्साहित था, और एक बार जब खेल शुरू हुआ, तो आप गेम मोड में चले गए और यह किसी भी अन्य गेम की तरह ही था।”

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...