
Sam Konstas and Travis Head (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा।
इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से 19 वर्षीय युवा सैम कोंटास (Sam Kontass) डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अगर वह टेस्ट डेब्यू करने में सफल रहे, तो वह सबसे कम्र में बैगी ग्रीन हासिल करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।
दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की कि कोंटास को ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू का मौका दिया जाएगा, लेकिन कप्तान पैट कमिंस प्री-गेम प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेष टीम की घोषणा करेंगे।
Andrew McDonald ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले, मैकडोनाल्ड ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- गर्मियों में नेतृत्व करते समय हमने शुरू से ही कहा था कि हम पीछे नहीं हटेंगे, और उम्र कोई बाधा नहीं थी, और उसने जो दिखाया है वह शॉट्स की एक सीरीज है। विरोधियों पर वापस दबाव बनाने की क्षमता है और वह अपना लक्ष्य हासिल कर लेता है। अवसर, हम वास्तव में उसके (कोंटास) लिए उत्साहित हैं।
साथ ही बता इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड के खेलने पर संदेह बना हुआ है, क्योंकि प्रैक्टिस के दौरान उन्हें क्वाॅड की समस्या हुई थी। हेड को लेकर मैकडोनाल्ड ने कहा- उसके (हेड) पास काम करने के लिए कुछ चीजें हैं।
आपने यही देखा होगा, फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। लेकिन क्या उसे आधिकारिक तौर पर इस मैच से हटा दिया गया है, इसको लेकर मुझे यकीन नहीं है। मैंने उसे प्रैक्टिस सेशन में नहीं देखा, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह खेलेगा।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

