Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले रोहित और कोहली की तारीफ करते हुए बड़ी बात बोल गए आकाशदीप 

BGT 2024-25: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले रोहित और कोहली की तारीफ करते हुए बड़ी बात बोल गए आकाशदीप 

Akash Deep (Image Credit- Twitter X)

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप (Akash Deep) हाल में ही टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी कप्तान, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट वाले गेंदबाज ने बताया है कि कैसे सीनियर खिलाड़ियों की फीडबैक ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ने में मदद की।

गौरतलब है कि आकाशदीप फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में मौजूद हैं। तीसरे टेस्ट मैच में आकाशदीप ने बल्ले से अहम योगदान देते हुए, फाॅलोऑन बचाने में टीम इंडिया की मदद की थी। तो वहीं अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

आकाशदीप ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चौथे टेस्ट मैच से पहले 22 दिसंबर को नेट सेशन के बाद, आकाशदीप ने प्रेस के साथ बात करते हुए उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा- यहां ऑस्ट्रेलिया में मैं पहली बार खेल रहा हूं।

मैं जसप्रीत बुमराह और उनके द्वारा दिए गए छोटे-छोटे इनपुट पर बहुत भरोसा करता हूं। वह जो बातें कहते हैं, वे जटिल नहीं होती हैं और वह स्पष्टता बहुत मदद करती है। जैसे उन्होंने कहा कि पिच से मिल रही मदद से उत्साहित मत हो और इससे मुझे अच्छी गेंदबाजी करने में मदद मिली है।

आकाशदीप ने आगे विराट और रोहित को लेकर कहा- फैक्ट ये है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मैच खेलते हुए नौसिखिया नहीं लग रहा था। इस बात काफी श्रेय विराट कोहली और रोहित शर्मा को जाता है।

एक क्रिकेटर के तौर पर हमारे पास सिर्फ प्रक्रिया है, नतीजा हमारे हाथ में नहीं है। मैं अपने अनुशासन, अपनी लाइन और लेंथ पर कायम रहने की कोशिश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह काम करेगा। परिणाम हमारे हाथ में नहीं है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...