Skip to main content

ताजा खबर

21 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

1) रिंकू सिंह को मिली इस घरेलू टीम की कप्तानी, IPL में भी चमक सकती है किस्मत

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आगामी विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वह पहली बार किसी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे। वह भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी। मेरठ मेवरिक्स ने इस साल के शुरू में रिंकू की कप्तानी में यूपीटी20 लीग का खिताब जीता था। (पढ़ें पूरी खबर)

2) पाकिस्तान के खिलाफ हेनरिक क्लासेन कर बैठे ये गलती, जुर्माना ठोक ICC ने सुनाई कड़ी सजा

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पर पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए 15% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने के अलावा, क्लासेन को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण, या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) SA20 2025: MI केपटाउन ने राशिद खान को नियुक्त किया कप्तान, मेडन टाइटल है अब पक्का

SA20 का आगामी सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पिछले सीजन डरबन सुपर जायंट्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था। MI केपटाउन का प्रदर्शन पिछले साल काफी निराशाजनक था। टीम ने 10 में से सिर्फ तीन ही मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर जगह बनाई थी। आगामी सीजन के लिए MI केपटाउन ने कमर कस ली है, फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान को कप्तान नियुक्त कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) हरभजन सिंह ने जीत लिया तमाम फैंस का दिल, ग्राउंड स्टाफ के सदस्य को तोहफे के रूप में दी अपनी जैकेट, आप भी देखें वीडियो

चाहे कोई भी टीम मैच खेल रही हो या कोई भी फॉर्मेट हो हमेशा ग्राउंड स्टाफ की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। ग्राउंड स्टाफ का काम यह होता है कि वो मैच से पहले पूरे मैदान को अच्छी तरह से तैयार करें ताकि किसी भी खिलाड़ी को परेशानी ना हो। यही नहीं मैच भी आसानी से खेला जा सके। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एडिलेड टेस्ट के ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य से हाथ मिलाया और साथ ही उन्हें अपनी जैकेट भी गिफ्ट में दी। ग्राउंड स्टाफ के सदस्य भी इस चीज को देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने हरभजन सिंह को शुक्रिया कहा। (पढ़ें पूरी खबर)

5) जब अपने खराब फॉर्म से निराश होकर रोने लगे थे विराट कोहली, वरुण धवन ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रणवीर इलाहाबादियां पॉडकास्ट में कहा कि, ‘जब विराट कोहली अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे तब अनुष्का शर्मा ने भारतीय खिलाड़ी की मानसिकता के बारे में मुझे बताया था। मुझे जहां तक याद है यह नॉटिंघम टेस्ट था, जिसमें टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। उस दिन अनुष्का शर्मा उस मैच के लिए नहीं गई थी। अनुष्का वापस आई और विराट को ढूंढने लगी। विराट कोहली अपने कमरे में थे और वो रो रहे थे। विराट ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी और उनका यही मानना था कि उनकी कप्तानी में टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) पृथ्वी शॉ अपना दुश्मन खुद है…रात-रात भर रहते बाहर- MCA अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से बाहर किये जाने पर पृथ्वी शॉ की भड़ास को तूल नहीं देते हुए कहा कि वह लगातार अनुशासन तोड़ता रहा है और अपना दुश्मन खुद है। एमसीए के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि खराब फिटनेस, रवैये और अनुशासन मसले के कारण कई बार टीम को मैदान पर उसे छिपाने पर मजबूर होना पड़ता था। शॉ ने 16 सदस्यीय विजय हजारे ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये गुस्सा निकाला था। (पढ़ें पूरी खबर)

7) अंपायर से पंगा लेना पड़ा भारी, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी पर हरारे में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया। यह उल्लंघन खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के अंतर्गत आता है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अश्विन के पिता ने मेलबर्न और सिडनी जाने के लिए खरीदे थे टिकट, एक फोन कॉल से कैंसल हुआ प्लान

अश्विन ने बुधवार को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके इस फैसले से कई पूर्व क्रिकेटर और खुद उनके पिता हैरान रह गए। अश्विन के पिता ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि उनके बेटे के संन्यास लेने के पीछे एक कारण ‘अपमान’ भी हो सकता है, जिसके बाद अश्विन ने उनके इस बयान का बचाव किया और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। इस बीच कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अश्विन के पिता ने बॉक्सिंग डे टेस्ट और सिडनी टेस्ट के लिए फ्लाइट बुक करवा ली थी। लेकिन जब अश्विन ने उन्हें अपने फैसले के बारे में बताया तो उन्होंने टिकट कैंसल कर दिये। (पढ़ें पूरी खबर)

9) कौन होगा बीसीसीआई में जय शाह का उत्तराधिकारी? बोर्ड को जनवरी 12 तक करना है इसका फैसला 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 12 जनवरी, 2025 को अपने मुंबई मुख्यालय में एक विशेष आम बैठक (SGM) आयोजित करने के लिए तैयार है। इस बैठक में जय शाह और आशीष शेलार के पद के खाली होने के बाद नए सचिव और कोषाध्यक्ष को नामित किया जाएगा। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार खाली पदों को भरने के लिए 45 दिन के भीतर आवेदन करना होता है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष शाह ने BCCI सचिव पद से इस्तीफा देने के बाद 1 दिसंबर, 2024 को अपनी नई भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...